Haryana-Delhi Hot Weather : हरियाणा और दिल्ली में दिखने लगा गर्मी का असर

इंडिया न्यूज, New Delhi (Haryana-Delhi Hot weather) : देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। होली के बाद से ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई लेकिन अब विक्षोभ का असर कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहने वाला है।

हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री को छू गया जिससे लोगों को दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में आज हल्के बादल रहेंगे लेकिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है।

वहीं यह भी बता दें कि बीते दिनों हुई लगातार बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान भी हुआ है जिसके लिए हरियाणा के सीएम ने भी स्पेशल गिरदावरी के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। 15 अप्रैल तक गिरदावरी कर दी जाएगी उसके बाद मुआवजा वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Update : प्रदेश में बढ़ सकती है सख्ती, आज आए 318 नए केस

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

3 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

3 hours ago