चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में चुनाव आयोग के साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के बाद चुनाव आयुक्त अशोक लवासा मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए।
अशोक लवासा ने कहा कि संविधान के तहत जो प्रावधान है उसी के आधार पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में हरियाणा में इंफोर्समेंट एजेंसी को किस प्रकार तैयारी करनी है, पुलिस व अन्य विभागों को लेकर चर्चा की गई है। हरियाणा के 19 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हों इस पर चर्चा की गई है।
इसके अलावा हरियाण के मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि सभी सुविधाएं जिनकी जरूरत रहती है वो उपलब्ध करवा दी जाएंगी। लवासा ने कहा चुनाव आयोग द्वारा इलेक्ट्रोल रोल को लेकर समरी रीविजन बैठक की जाती है। इस साल आयोग की तरफ से इलेक्ट्रोल वेरिविफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है जिसको लेकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की बैठक ली गई है। लवासा ने कहा जो भी एलिजिबल वोटर्स हैं वो दर्ज हों, इलेक्ट्रोल रोल की त्रुटि ठीक हो और कोई वोटर अगर चला गया है तो उसका नाम हटाया जाए।
India News Bihar (इंडिया न्यूज), Illegal Colonies: गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा…
हरियाणा में नायब सरकार की तरफ से लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए…
मिट्टी के दीपक की घटती मांग से कुंभकारों के समक्ष आर्थिक संकट India News Haryana…
हरियाणा में कांग्रेस की हर उनके लिए एक बड़ा सिर दर्द बन गई थी। लगातार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा…