होम / Chandigarh Municipal Corporation: चंडीगढ़ नगर निगम का मेयर कौन? आज हो जाएगा फैसला, SC के आदेश पर चुनाव की होगी वीडियोग्राफी

Chandigarh Municipal Corporation: चंडीगढ़ नगर निगम का मेयर कौन? आज हो जाएगा फैसला, SC के आदेश पर चुनाव की होगी वीडियोग्राफी

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Chandigarh Municipal Corporation: आज चंडीगढ़ वालों के लिए बड़ा दिन है। ऐसा इसलिए क्यूंकि आज चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के लिए चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने सामने है। इसके लिए भाजपा ने हरप्रीत कौर बबला और आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेम लता को उम्मीदवार चुना है। वहीँ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस चुनाव की वीडियोग्राफी भी होगी।

  • जानिए कब शुरू होगी वोटिंग
  • चंडीगढ़ चुनाव में AAP और कांग्रेस में दिखा मेल

Haryana Weather Update: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

जानिए कब शुरू होगी वोटिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस चुनाव में विडिओग्राफी करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस जयश्री ठाकुर बतौर ऑब्जर्वर यहां मौजूद रहेंगी। वहीँ वोटिंग 11 बजे शुरू होगी। वहीँ चुनाव अधिकारी के तौर पर नॉमिनेटेड पार्षद रमनीक सिंह बेदी को लगाया गया है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

BSP Leader Harbilas Murder Case : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बसपा नेता हरबिलास गोलीकांड का मुख्य शूटर, पुलिस के तीन जवान घायल 

चंडीगढ़ चुनाव में AAP और कांग्रेस में दिखा मेल

इस दौरान निगम की बिल्डिंग के भीतर वही लोग जा सकेंगे, जिनके पास आईकार्ड होंगे। दिल्ली विधानसभा में AAP और कांग्रेस एक–दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। मगर, चंडीगढ़ निगम में मेयर के लिए दोनों का एक-दूसरे को सपोर्ट है। मौजूदा वक्त में 16 पार्षदों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी है। वहीँ दूसरे नंबर पर 13 पार्षदों के साथ AAP और तीसरे नंबर पर 6 पार्षदों वाली कांग्रेस है। सांसद मनीष तिवारी का वोट भी कांग्रेस के खाते में जाएगा, इस लिहाज से देखें तो गठबंधन के पास बहुमत से एक ज्यादा यानी 20 वोट हैं।

Yamuna Water Row : यमुना जल पर विवादित टिप्पणी देकर बुरे फंसे केजरीवाल, सीजेएम कोर्ट में शिकायत दायर, सोनीपत कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किया

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT