होम / ऐलनाबाद उपचुनाव- मतगणना :13वें राउंड के बाद इनेलो की लीड 4588 वोट की…. 

ऐलनाबाद उपचुनाव- मतगणना :13वें राउंड के बाद इनेलो की लीड 4588 वोट की…. 

• LAST UPDATED : November 2, 2021

हरियाणा

हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिख रहा है। यहां इनेलो सुबह से बढ़त तो बनाए हुए है मगर ग्रामीण एरिया से भाजपा ने अच्छी-खासी संख्या में वोट लेकर सबको चौंका दिया है। आठवें, नौवें और 10वें राउंड में ऐलनाबाद शहर के वोटों की गिनती हुई। यहां उम्मीद के अनुसार भाजपा को इनेलो के मुकाबले ज्यादा वोट मिले।

 

11वें राउंड से फिर ग्रामीण क्षेत्रों की काउंटिंग शुरू हो गई। 13वें राउंड के बाद इनेलो की लीड 4588 वोट की हो गई। 13 राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 55009 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 50421 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 18297 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। चौथे, आठवें,नौवें और 10वें राउंड में भाजपा को बढ़त मिली। ऐलनाबाद सिटी के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला भी सिरसा में बने मतगणना केंद्र पर पहुंच गए। इसके साथ ही इनेलो कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। बीच में दोपहर 1:30 बजे लंच टाइम होने जाने की वजह से काउंटिंग रोकी गई।

पहला राउंड : इनेलो-3405, भाजपा-2927, कांग्रेस-2025
दूसरा राउंड : इनेलो-6915, भाजपा-4615, कांग्रेस-4174
तीसरा राउंड : इनेलो-11225, भाजपा-8017, कांग्रेस-6547
चौथा राउंड : इनेलो-17016, भाजपा-12412, कांग्रेस-7985
पांचवां राउंड : इनेलो-22188, भाजपा-16154, कांग्रेस-10763
छठा राउंड : इनेलो-27334, भाजपा-20710, कांग्रेस-11878
सातवां राउंड : इनेलो-31838, भाजपा-23658, कांग्रेस-13092
आठवां राउंड : इनेलो-34702, भाजपा-28172, कांग्रेस-13711
नौवां राउंड : इनेलो-37159, भाजपा-32308, कांग्रेस-14271
10वां राउंड : इनेलो-40633, भाजपा-37648, कांग्रेस-14951
11वां राउंड : इनेलो-45171, भाजपा-42074, कांग्रेस-15886
12वां राउंड : इनेलो-49827, भाजपा-45866, कांग्रेस-17004

 

उपचुनाव के वोटों की गिनती के लिए सिरसा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) के डॉ. अंबेडकर लॉ भवन में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। यहां सुबह 8 बजे सबसे पहले 256 पोस्टल बैलेट की गिनती हुई और उसके बाद ईवीएम खोली गईं। ऐसे में उम्मीद है कि ऐलनाबाद का नया विधायक कौन होगा, इसके बारे में तस्वीर सुबह 10 बजे से साफ होने लगेगी। हालांकि वोटों की गिनती दोपहर 12 बजे तक चलने की उम्मीद है। उधर मतगणना शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद, यानि साढ़े 8 बजे भाजपा कैंडिडेट गोविंद कांडा मतगणना केंद्र पहुंचे। इस दौरान कांडा ने दावा किया कि ऐलनाबाद में पहली बार कमल खिलने जा रहा है और ऐलनाबाद की जनता भाजपा और हरियाणा सरकार के काम पर मुहर लगाएगी।

 

CDLU के डॉ. अंबेडकर लॉ भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती के लिए 16 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल पर एक समय में एक ही मशीन लगाई जा रही है। मतगणना में कुल 16 राउंड होंगे और उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हर राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद वोटर हेल्पलाइन ऐप और www.results.eci.gov.in  पर डेटा अपडेट किया जा रहा है।

गौरतलब है कि खेती कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के विधायक पड़ से इस्तीफा दे दिए जाने के कारण ऐलनाबाद में उपचुनाव हुआ है। यहां इनेलो ने अभय चौटाला, हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन ने गोविंद कांडा और कांग्रेस ने पवन बेनीवाल को टिकट दिया। इन तीनों में से ऐलनाबाद का नया विधायक कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा।

 

30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 5 कंपनियां तैनात
मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां और 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। CDLU के चारों ओर सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इस दौरान सिरसा जिले में 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं और इनमें से ज्यादातर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिरसा शहर में तैनात है। हर थाना प्रभारी के साथ एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में मीडिया सेंटर
मतगणना से जुड़ी पल-पल की जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप और www.results.eci.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए सीडीएलयू के डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन के कमरा-29 में मीडिया सेंटर बनाया गया है। यहां सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। मीडिया सेंटर में कंप्यूटर लगाए गए हैं और सभी पर हाई स्पीड इंटरनेट सेवा दी गई है। मीडियाकर्मियों को काउंटिंग सेंटर तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से बाकायदा आई-कार्ड जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox