प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Assembly Election 2024 : प्रदेश में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, गठबंधन पर भी सियासत

  • भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहती है इनेलो
  • हुड्डा सरकार में ही ओपी चौटाला को हुई थी जेल

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election 2024, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के साथ अगले वर्ष 2024 में हरियाणा मेें भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर अभी से प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। कोई दल परिवर्तन पदयात्रा निकाल रहा है तो कहीं बैठकों का दौर चलना शुरू हो गया है। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इन दिनों गठबंधन पर भी सियासत चल रही है।

भाजपा-जजपा गठजोड़ पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं

वहीं अभी स्पष्ट नहीं कहा जा जा रहा कि प्रदेश में गठबंधन वाली भाजपा-जजपा अगले वर्ष चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ेंगे या नहीं। दूसरी तरफ भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) किसी भी दल से गठबंधन को तैयार है। इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला हो या इनेलो विधायक व उनके बेटे अभय चौटाला, दोनों ही नेता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए आगामी चुनाव में कांग्रेस संग गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस का इनेलो के साथ गठबंधन पर ये बोले हुड्डा

भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा

ओपी चौटाला और उनके बेटे जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला हुड्डा सरकार के कार्यकाल में ही जेबीटी भर्ती घोटाले में जेल गए थे, लेकिन इसके बावजूद आज के दौर में इनेलो को कांग्रेस से गठबंधन करने में कोई परहेज नहीं है। वहीं नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस सवाल को काल्पनिक बताते हुए इस सवाल का जवाब इनेलो से ही पूछने को कहा।

राजनीतिज्ञों का यह है कहना

वहीं राजनीतिक मामलों के जानकार प्रोफेसर गुरमीत सिंह ने कहा है कि बात चाहे भाजपा-जजपा गठबंधन की हो या कांग्रेस-इनेलो के गठबंधन की, दोनों मामलों में समान बात यह कि भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय दल हैं और हरियाणा में दोनों का जमीनी स्तर पर अपना-अपना संगठन है। ऐसे में दोनों पार्टियां प्रदेश में आगामी चुनावों में गठबंधन की राजनीति से परहेज ही करना चाहेंगी। चुनाव से पहले के हालात ऐसे ही नजर आ रहे हैं।

इनेलो-कांग्रेस के साथ आने पर होगा सीटों का बंटवारा

प्रोफेसर गुरमीत के अनुसार यह भी कि अगर दोनों दल चुनावों से पहले गठबंधन करते हैं तो इससे सीटों का बंटवारा होगा। ऐसा होने पर दोनों ही दलों के कई नेताओं की भविष्य की राजनीति पर भी इसका असर पड़ेगा। जहां तक इनेलो की बात है तो वह इस समय मात्र एक विधायक पार्टी है। यदि उसका कांग्रेस के साथ गठबंधन होता है तो कांग्रेस पर शायद ही इसका कोई फर्क पड़े, लेकिन इनेलो को जरूर इसका फायदा होगा।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : देश में कोविड-19 के 3,720 नए मामले

यह भी पढ़ें : Haryana Covid News LIVE Updates : प्रदेश में 6514 सैंपलों की जांच में 243 लोग पॉजिटिव

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

24 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

38 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

54 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

3 hours ago