Equal Rights Party: समान अधिकार पार्टी ने दिल्ली में पदाधिकारियों की सूची जारी की

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली(Equal Rights Party released list of office bearers in Delhi): समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर 8 अमृता सैलून के कार्यालय में अपने पदाधिकारियों की सूची जारी की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिल्ली में सक्रिय रूप से जनता के बीच में काम करने को कहा, उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सक्रियता से राजनीति कर रही हैं लेकिन मौजूदा दिल्ली में सत्ता पर आसीन आम आदमी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर देशहित से खिलवाड़ कर रही है उन्होंने कहा कि राजनीति बिना तुष्टिकरण के भी हो सकती है।

दिल्ली की जनता की आवाज बनेगी

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी दिल्ली की जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाने का काम करेगी और दिल्ली की जनता की आवाज बनेगी। कुलदीप शर्मा ने चित्रा दलाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, साधना सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, अमृता मौर्य दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, संजय दलाल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, संजय कुमार धनकर दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा सचिव, रजनीकांत पांडे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, साक्षी शर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गौतम बुद्ध नगर, दीक्षा श्रीवास्तव महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश को पदभार सौंपा गया। समान अधिकार पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद मिलने के उपरांत हर्ष जताया और पार्टी के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें : Neha Marda gave birth to a daughter: ‘बालिका वधू’ फेम टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने बेटी को जन्म दिया

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

3 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

3 hours ago