India News Haryana (इंडिया न्यूज), Factory Fire : पानीपत जिला में मडलौडा खंड के गांव थिराना में स्थित एम.वी टेक्सटाइल फैक्ट्री में अचानक लगी आग से लाखों का सामान जल कर राख हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। फैक्ट्री के मालिक दीपक ने बताया कि शनिवार बाद दोपहर लगभग 4 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लगने की पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते पर मतलौडा थाना की पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पंहुंच कर आग बुझाने में व राहत कार्यों में जुट गई। आग के उग्र रूप को देखते हुए फायरब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपक ने बताया की उसका लगभग 40 से 50 टन माल जल गया। जब तक आग पर नियंत्रण पाया गया फैक्ट्री में कच्चा व तैयार किया गया 40 व 50 टन माल व फैक्ट्री की दीवार व छत पर लगा शेड भी जल गया। जिससे उसे लगभग 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हो गया।
ACB Action: एएसआई ने ली 50 हजार रुपये की रिश्वत, ACB ने लिया सख्त एक्शन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Mahipal Dhanda : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vasundhara Oswal : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Accident News : हरियाणा के नूंह जिले के साकरस व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत से जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल…
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाह मस्ताना जी महाराज के अवतरण दिवस का MSG भंडारा…
हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार करेगी हर संभव…