India News (इंडिया न्यूज), Faridabad Businessman Murder, चंडीगढ़ : हरियाणा के एक व्यापारी का अपहरण कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि फरीदाबाद से किडनैप किए गए व्यापरी नागेंद्र का मर्डर कर दिया गया है। व्यापारी का शव उत्तराखंड के नैनीताल में थाना तल्ली ताल एरिया से 150 फुट खाई से बरामद किया गया है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ट्रेस के जरिए नैनीताल पहुंची जहां खाई में शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार आरोपी पंकज मृतक का पार्टनर है, जिसने 30 मई को फरीदाबाद से व्यापारी नागेंद्र का अपहरण किया था। नैनीताल में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा नागेंद्र के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, ताकि मौत के सही कारणों का पता लग सके। वहीं अभी आरोपी पंकज गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नागेंद्र के ड्राइवर बंसी की शिकायत पर सेंट्रल थाने में आरोपी पंकज के खिलाफ अपहरण करने और अवैध हथियार रखन की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। उस पर खाई में धक्का देकर मारने का शक जताया गया है। आरोपी पंकज को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
आपको जानकारी दे दें कि पंकज को नागेंद्र से पैसे लेने थे, लेकिन वह दे नहीं रहा था, जिसके चलते दोनों में आपसी मनमुटाव हुआ था। इसकी वजह से झगड़ा बढ़ता ही चला गया। पंकज रंजिश रखने लगा था। 30 मई को जब नागेंद्र सेक्टर-15 में अपने ड्राइवर बंसी से साथ किसी काम से आया था तो पंकज फायरिंग कर नागेंद्र का अपहरण कर ले गया।
यह भी पढ़ें : India Corona Update : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले
2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने की तैयारी में जुटी है भाजपा :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Woman Head Constable Raped : प्रदेश के हिसार जिला में एक…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : प्रदेश के धारूहेड़ा कस्बे के पुराने बस…
अनाधिकृत रूप से पटाखों की बिक्री तथा भंडारण करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही के…
कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 250 नए सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य सदस्यता अभियान के…
दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर आम आदमी के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज…