होम / Faridabad Woman Beaten Death : महिला की पीट-पीटकर हत्या, एक वर्ष के बच्चे की थी मां, पति और ससुर पर आरोप

Faridabad Woman Beaten Death : महिला की पीट-पीटकर हत्या, एक वर्ष के बच्चे की थी मां, पति और ससुर पर आरोप

BY: • LAST UPDATED : December 21, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad Woman Beaten Death : फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय हैप्पी के रूप में हुई है। महिला की मौत पर मायके पक्ष ने साफ आरोप लगाया है कि पति और ससुर ने जमीन और पैसों के विवाद के चलते उसकी हत्या की है।

Faridabad Woman Beaten Death : 12 जून, 2022 को हुई थी शादी

जानकारी देते हुए मृतका के भाई चमन कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 12 जून, 2022 को जवाहर कॉलोनी निवासी पुष्कर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष जमीन के लिए 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। परिवार ने मांग पूरी करने के लिए 2 लाख रुपए भी दिए, लेकिन इसके बावजूद हैप्पी को प्रताड़ित किया जाता रहा।

Ex-Soldier’s Widow Pension : जींद में पूर्व सैनिक की 85 वर्षीय विधवा वर्षों से पेंशन के लिए काट रही चक्कर

चमन ने बताया कि बीते दिन उन्हें रिश्तेदार विनोद सिंह से सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई है। जब परिवार फरीदाबाद पहुंचा तो जवाहर कॉलोनी स्थित ससुराल घर पर ताला लगा मिला और पति फरार था। मृतका के शव को निजी अस्पताल में रखा गया था।

Kurukshetra Crime News : महिलाओं ने स्कूटी की डिग्गी तोड़कर चुराया इतना कैश, मचा हड़कम्प, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

मायके पक्ष का आरोप है कि हैप्पी को उसके पति और ससुर ने मारपीट कर हत्या कर दी। अब परिवार आरोपी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। मृतका का एक सवा साल का बेटा भी है।वहीं पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति और ससुर की तलाश की जा रही है।

Om Prakash Chautala Funeral Live : राजकीय सम्मान के साथ ओपी चौटाला का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Yamunanagar News : गोलियों की गूंज से दहला यमुनानगर, पुलिस आरोपी तक पहुंची..सरेंडर करने को कहा तो खुद को ही मारी गोली, जानें आखिर क्या है पूरा मामला 
Dr Krishna Middha का कांग्रेस पर तंज-सूत और कसूत अड़ाना भगवान के हाथ में, कहा-बीरेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर नहीं भागते तो उन्हें भी सूत आ जाती
Kurukshetra News : संत गुरु रविदास जयंती पर निकाली जा रही यात्रा में हुआ बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल, जानें हादसे की वजह 
CM Nayab Saini ने भाजपा की प्रदेश महामंत्री के पुत्र के शादी समारोह में की शिरकत, प्रदेश के दिग्गज नेता भी हुए शरीक़
Mahipal Dhanda : हुकटा के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुलाकात, सेवा सुरक्षा की कार्यवाही की रिपोर्ट जल्द जमा करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT