देश

Farmer Protest Live Updates : समाधान या घमासान, आज केंद्र की किसानों के साथ तीसरी वार्ता

  • शाम 5 बजे होगी मीटिंग

India News (इंडिया न्यूज़), Farmer Protest Live Updates, चंडीगढ़ : देशभर की नजरें इस समय अंबाला शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन पर टिकी हुई हैं। 13 फरवरी को दिल्ली कूच को लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। जैसे ही किसान थोड़ा आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तो इसी दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उन पर आंसू गैस के गोले दाग दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, किसानों पर रबड़ की गोलियों की भी फायरिंग की जा रही है।
मालूम रहे कि किसानों का आज दिल्ली कूच का तीसरा दिन है। इस तीसरे दिन भी शंभू बॉर्डर पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। आज शाम को 5 बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बातचीत करेगा। अभी फिलहाल तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। पंजाब में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक सारे सभी टोल प्लाजा भी फ्री किए जाएंगे।

शंभू बॉर्डर पर 25 हजार से ज्यादा किसान तैनात

आपको जानकारी दे दें कि इस समय शंभू बॉर्डर पर 25 हजार से ज्यादा किसान तैनात हैं। किसानों क जमघट के बीच मीडिया कर्मी भी लगातार पहुंच रहे हैं। सीमा पर किसानों के भोजन को लेकर भी अनेक लोग सेवा में जुटे हुए हैं। लगातार किसानों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।

हमारे लिए जीवन-मृत्यु का मामला : पंधेर

इसी बीच किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हमारी मांगें ‘पुनरावृत्ति’ नहीं बल्कि हमारे लिए जीवन और मृत्यु का मामला है। इसलिए हम तीसरी बार भी मंत्रियों के सामने अपनी मांगे रखेंगे। बेशक सरकार ने कई मांगें मान नली हैं लेकिन तीन मुख्य मांगें अभी भी अधर में हैं। ये मांगें हैं-एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और बिजली अधिनियम रद्द करना।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Part 2 : महिलाएं भी पहुंचीं शंभू बॉर्डर पर, दिल्ली पहुंचकर ही रहेंगे

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के किसान संगठन और खापें आईं समर्थन में

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब…

28 mins ago

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को…

1 hour ago

Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके से आरोपी हुए फरार

Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके…

2 hours ago

CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में बीजेपी का करेंगे समर्थन

CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में…

3 hours ago