होम / BKU Chaduni Group ने 2 घंटे रखा हरियाणा जाम, मिला-जुला रहा असर

BKU Chaduni Group ने 2 घंटे रखा हरियाणा जाम, मिला-जुला रहा असर

• LAST UPDATED : February 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), BKU Chaduni Group, चंडीगढ़ : किसानों के आंदोलन के मद्देनजर आज भाकियू चढूनी गुट ने हरियाणा में दो घंटे दोपहर 12 से 2 बजे तक सड़कें जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण अनेक सड़कों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। इतना ही नहीं पंजाब के युवा किसान की मौत को लेकर सरकार को जमकर कोसा।

यमुनानगर : सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे 344 पर भारतीय किसान यूनियन ने जाम लगाया। जाम हाईवे के गांव कैल के पास जाट चौक पर लगाया गया है क्योंकि यहीं से रास्ता जगाधरी में प्रवेश करता है। इस जाम से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कैथल : भाकियू चढ़ूनी गुट के सदस्यों ने रोष स्वरूप हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित तितरम मोड़ पर जाम लगा दिया। इस जाम के दौरान वाहन चालक परेशान रहे। उन्हें दूसरे रूटों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। यहां प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान महाबीर चहल नरड़ ने की। किसानों ने इस मार्ग पर अपनी गाड़ियों व ट्रैक्टर को बीच रास्ते में खड़ा कर जाम लगाया।

पानीपत : भाकियू की कॉल पर किसानों ने पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर भालसी गांव में जाम लगा दिया जिससे कैथल में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर भारी जाम लग गया।

सोनीपत : वहीं सोनीपत में गोहाना में किसानों ने सड़क को जाम कर दिया। किसान आंदोलन के समर्थन में सोनीपत से गुजरने वाले पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव मुडलाना में जाम लगाया गया। यहां किसानों ने साफ कहा कि सरकार को जायज मांगों को जल्द मान लेना चाहिए। उधर चरखी दादरी में भी जाम से लोग काफी परेशान रहे।

झज्जर : किसान आंदोलन के चलते भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर किसानों ने बेरी के भागलपुरी चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद किसान सड़क पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता कादियान के नेतृत्व में जाम लगाया गया।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Updates : 23 फरवरी को लेंगे अगला फैसला : सरवण सिंह पंधेर

यह भी पढ़ें : Shambhu-Khanauri Border Farmers Protest : दिल्ली कूच फिलहाल 2 दिनों के लिए टला, युवा किसान शुभकरण की मौत से रोष

यह भी पढ़ें : Internet Close News : हरियाणा में 23 फरवरी तक फिर इंटरनेट पर पाबंदी

यह भी पढ़ें : BKU Tikait Group भी किसान आंदोलन 2 में कूदा

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की बच्ची का शव, पहले किया रेप फिर हत्या
Jhajjar Hooda Rally : BJP को झज्जर में बड़ा झटका, पूर्व सीएम की रैली, जानिए इस दिग्गज ने थामा कांग्रेस का हाथ
Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज
Haryana Assembly Election 2024: ‘परिवार में मतभेद हो जाते हैं लेकिन…’, कुमारी सैलजा की नाराजगी पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष
Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा
Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद
Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox