देश

Farmer Protest Updates : कल शंभू बॉर्डर पर लाई जाएंगी शहीद शुभकरण की हस्तियां

  • हरियाणा- पंजाब समेत कई राज्यों में निकलेगी यात्रा

  • शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की शहादत दिवस पर देशभर के युवाओं से शंभू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील

India News (इंडिया न्यूज़), Farmer Protest Updates, चंडीगढ़ : किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से शहीद हुए युवा किसान शुभकरण की आज किसान नेताओं ने अस्थियां एकत्रित की। जी हां, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के किसान नेता आज बठिंडा के बल्लों गांव पहुंचे। यहां युवा किसान शुभकरण सिंह की अस्थियां कलश में एकत्रित की। आज किसान आंदोलन का 15 मार्च को 32वां दिन है। किसान अभी भी अंबाला शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर तैनात हैं। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की शहादत दिवस पर देशभर के युवा शंभू बॉर्डर पर पहुंचें।

इस दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि 16 मार्च को किसान शुभकरण की अस्थियां लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचेंगे। यहां से कलश यात्रा निकालते हुए लांडरा, मोहाली, सकेतड़ी (पंचकूला) पहुंचेंगे जहां पर यात्री ठहराव किया जाएगा। उसके बाद 17-18 मार्च को पंचकूला, 2 दिन यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और फिर 3 दिन अंबाला जिले में कलश यात्रा निकलेगी। साथ ही आह्वान किया कि 22 मार्च को हिसार और 31 मार्च को अंबाला की मोहड़ा अनाज मंडी में शहीदी समागम का आयोजन किया जाएगा।

अब तक हो चुकी इतनी मौतें

आपको यह भी बता दें कि अभी तक किसान आंदोलन में 9 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें 3 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। किसान लगातार एमएसपी गारंटी का कानून बनाने को लेकर कई मांगों पर अड़िग हैं। अब तक सरकार के साथ हुई 4 दौर की वार्ता विफल रही। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे धरने पर डटे रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price : देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

यह भी पढ़ें : CAA वापस नहीं लिया जाएगा : अमित शाह

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

36 mins ago

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

56 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

1 hour ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

2 hours ago