इंडिया न्यूज, Haryana (Sugar Mill Panipat) : पानीपत के गांव डाहर में स्थित शुगर मिल प्रदेशभर के गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना पेराई का एक और मौका है। जी हां, प्रदेश में किसी भी जिले का कोई किसान अपने गन्ने की पेराई नहीं करा पाया तो वह पानीपत की नई शुगर मिल में गन्ना पेराई के लिए आ सकता है। मिल में अब तक सोनीपत, गोहाना और रोहतक के किसानों के लाखों क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।
बता दें कि पानीपत मिल की पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन की है। प्रदेश में सबसे अधिक गन्ना इसी मिल ने पेराई की है। मिल एक माह में 15 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर सकती है। मिल के एमडी नवदीप सिंह का कहना है कि शुगर मिल जिले के करीब 62 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई तो 5 अप्रैल तक पूरी कर चुकी है।
इसके बाद अब दूसरे जिलों का गन्ना पेराई किया जा रहा है। सोनीपत, गोहाना और रोहतक के किसानों का 3 लाख क्विंटल से ज्यादा गन्ना पेराई हो चुका है। अब भी वे दूसरे जिलों से आने वाले गन्ना उत्पादक किसानों की बाट जोह रहे हैं।
जब गन्ने का स्टॉक पूरा हो जाएगा तो एक बार फिर मिल चालू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Draupadi Murmu Himachal Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची शिमला, भव्य स्वागत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…
रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…
शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…
जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…