हिसार में अग्निपथ विरोध में लघु सचिवालय के बाहर किसान और युवा हुए इकट्‌ठे, बोले सरकार नही मानी तो कर सकते है बड़ा आंदोलन

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में अग्निपथ भर्ती के विरोध में युवक और किसान प्रदर्शन करेंगे। आज सुबह से किसान व युवा लद्यु सचिवालय के बाहर इकट्ठा होकर हाथ में तिरंगा लेकर अग्निपथ भर्ती के खिलाफ विरोध कर रहे है।

अग्निपथ योजना भर्ती को लेकर जैसे ही सरकार ने घोषणा कि तब से देश के युवा इस भर्ती को लेकर विरोध कर रहे है। इस भर्ती में देश के युवाओं को भारतीय सेना में चार साल के लिए अग्निवीर बनाया जाएगा। इस भर्ती की घोषणा के बाद देश के कई अलग अलग राज्य में युवाओं ने आंदोलन किया है।

पुलिस फोर्स को किया तैनात

हिसार में युवा और किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लघु सचिवालय के एक गेट को बंद कर दिया। केवल एक ही गेट आने जाने वालों के लिए खुला है। साथ ही पुलिस ने अन्य पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है।

हिसार के युवा पहले भी विरोध में कर चुके प्रदर्शन

अग्निपथ योजना के विरोध में हिसार के युवक पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाने वाले जाम में हिसार के 100 से अधिक युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

सरकार योजना वापस नही लेती तो मजबूरन करना पड़ेगा बड़ा आंदोलन 

विरोध कर रहे युवाओं और किसानों का कहना है कि, जिस प्रकार मोदी सरकार ने किसानों पर तीन कृषि कानून थोपे थे और उन कानूनों के खिलाफ किसानों ने आंदोलन कर सरकार को कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर रद्द करवाया था ठीक उसी तरह इस अग्निपथ योजना भर्ती को भी सरकार को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे। अगर सरकार इस अग्निपथ योजना भर्ती को वापस नही लेती तो उन्हें किसान आंदोलन की तरह अग्निपथ योजना के खिलाफ मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: फतेहाबाद में होमगार्ड जवान ने ड्यूटी के दौरान महिला से किया दुष्कर्म, कोरोना काल में लगी थी ड्यूटी
ये भी पढ़ें: जींद के वेटलिफ्टर दीपक लाठर और हैंडबॉल खिलाड़ी रिंपी को भीम आवर्ड से किया सम्मानित

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

4 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

50 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago