Farmers Protest Again in Haryana हरियाणा में कई स्थानों पर टोल फ्री कराए

Farmers Protest Again in Haryana

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Farmers Protest Again in Haryana किसानों द्वारा एक वर्ष से ज्यादा समय तक तीन काले कानूनों को वापस लेने को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया था और इसी संषर्घ के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इन कानूनों को वापस भी ले लिया था। मगर अभी भी किसानों की कुछ मांग है जिसके कारण कई स्थानों पर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने शनिवार को सिरसा के भावदीन और खुईयां मलकाना टोल (Bhavdin and Khuiyan Malkana Toll) को फ्री करवा दिया।

टोल के कैमरों पर बांधे कपड़े

इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को जमकर कोसा। वहीं किसानों की बढ़ती भीड़ को देख टोल प्लाजा पर भी भारी पुलिस बल तैनात हो गया। भावदीन टोल प्लाजा पर चढ़ूनी ग्रुप (Chadhuni Group) के किसानों ने टोल प्लाजा पर बैठक उपरांत सभी कैबिनों के कंप्यूटर और कैमरों को बंद करवा दिया। आक्रोषित किसानों ने टोल के कैमरों पर कपड़ा बांध उन्हें बंद कर दिया। उधर खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर भी किसानों ने टोल पर्ची मुक्त करा दिया।

ये हैं मुख्य मांगें

1- किसानों की इस बार गेहूं की पैदावार बेहद कम हुई है, ऐसे हालात में गेहूं का भाव 500 रुपए बढ़ाया जाए।
2- हरियाणा के टोल पर हरियाणा के ही कर्मचारी रखे जाए।
– 15 किलोमीटर के दायरे के वाहन चालकों को टोल फ्री किया जाए।

हिसार में भी एक टोल फ्री करवाया 

हिसार में भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर एक टोल प्लाजा पर किसान जुटे। किसानों ने बास टोल प्लाजा (Bas Toll Plaza) को टोल फ्री कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कुलदीप खरड़ और सरदानंद राजली ने कहा कि हम संयुक्त किसान मोर्चा के निदेर्शों का पालन करेंगे। उधर, भिवानी के गांव बिसलवास में भी किसानों ने टोल फ्री करवा दिया है। वहीं करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा (Bastara Toll Plaza) पर भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है

Also Read: Vegetables Price Hike in Haryana फल-सब्जियों के भाव आसमान को छूए, लोगों में हा-हाकार

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

18 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago