India News (इंडिया न्यूज), Farmers Protest At Shambhu Railway Track : 13 फरवरी 2024 से किसानों का अंबाला शंभू बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। किसानों की एमएसपी (MSP) सहित कई मांगें हैं जिनको लेकर किसान काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। इसी कारण संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसान आज शंभू बॉर्डर पर दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रैक जाम करने ट्रैक की तरफ आगे बढ़े। तभी किसानों को रोकने के लिए शंभू रेलवे स्टेशन पर तैनात पंजाब पुलिस और किसानों के बीच में धक्का मुक्की हो गई, किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़कर शंभू रेलवे ट्रैक पर धरना लगा दिया है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अधिकारियों ने युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत 3 किसानों को रिहा करने काे कहा था, लेकिन अभी तक भी तीनों किसानों की रिहाई नहीं हुई, जिस कारण किसानों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।
पंधेर ने कहा कि हमने पंजाब के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का चैलेंज कबूल कर लिया है। हमने 23 अप्रैल का समय रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कृषि मंत्री आएं और उनसे बात करें।
पंधेर ने कहा कि हम रेल नहीं रोकना चाह रहे, लेकिन यह सरकार का फैलियर है। सरकार ने वादा खिलाफी की है। सरकार रेल रोकने को मजबूर कर रहे हैं। कहा कि आज से अनिश्चितकालीन रेल रोक रहे हैं।
अमृतसर दिल्ली रोड़ पहले ही शम्भू के पास दोनों तरफ से बंद है वहीँ अब रेल ट्रैक भी बंद होने से यात्रियों की मुसीबत और भी बढ़ गई है। यात्री अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर परेशान होते दिखाई दिए। यात्रियों का कहना है सरकार और किसान आपस में बातचीत से मसला हल करें लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Liquor Scam Case : अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी, 23 तक अभी रहना होगा तिहाड़ में
यह भी पढ़ें : Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…