किसानों ने ट्रेन रोको आंदोलन 16 अप्रैल तक किया स्थगित
India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest Day 15 Updates, चंडीगढ़ : किसान आंदोलन का आज 15वां दिन है। अंबाला शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर बेशक अभी आंदोलन थमा हुआ है लेकिन किसान बॉर्डरों पर शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हुए हैं। वहीं सभी किसान संगठनों को एकजुट करने के लिए उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से बनाई एक 11 सदस्यीय कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेताओं के साथ हो चुकी है। मगर एसकेएम की कुछ शर्तें हैं। जल्द ही भाकियू चढूनी की ओर से बनाई कमेटी को अपनी शर्तें बता देंगे। फिलहाल दिल्ली कूच को लेकर आज मीटिंग की जाएगी और फैसला कल तक टला हुआ है।
जानकारी देते हुए भाकियू चढूनी अंबाला के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा सशर्त शामिल होगा, वह अपनी शर्तों पर विचार कर रहे हैं। वहीं आंदोलन कर रहे संगठनों से वार्ता के लिए समय लिया जा रहा है।गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए सभी संगठनों को एकजुट करने के लिए एक 11 सदस्यीय कमेटी बनाई है।
अब तक जहां बॉर्डरों पर 7 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं इस बीच खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के एक और किसान की मौत हो जाने का समाचार सामने आया है। मृतक करनैल सिंह (50) पटियाला जिले के अरनव गांव का रहने वाला था। उसने आज अलसुबह करीब 3 बजे दम तोड़ा।
यह भी पढ़ें : HBSE : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल,…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Digvijay Chautala In Dabwali : जननायक जनता पार्टी (जजपा) के…
कांग्रेस पार्टी में एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी के सुर जारी India News Haryana (इंडिया…
हरियाणा के रेवाड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कुख्यात तेंदुआ गाँव में…
बोले- कांग्रेस व अन्य दलों को किसानों के नाम पर राजनीति करने की बजाय उनके राज्यों…
हरियाणा में बढ़ते अपराध ने इंसानियत का गला घौंट कर रख दिया है। लगातार हरियाणा…