होम / Farmers Protest: किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा का आमरण अनशन चौथे दिन जारी

Farmers Protest: किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा का आमरण अनशन चौथे दिन जारी

• LAST UPDATED : July 21, 2021

सिरसा/

Farmers Protest: लघु सचिवालय के सामने किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा का आमरण अनशन आज चैथे दिन भी जारी रहा,  बलदेव सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है, स्वास्थ्य विभाग लगातार इस पर नजर रखे हुए है,  नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल मौके पर पहुंचे और उपचार लेने और अनशन समाप्त करने की अपील की है,  लेकिन बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि जब तक गिरफ्तार किसानों की रिहाई नहीं होती और वे अनशन स्थल पर नहीं पहुंचते उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

उन्होंने  कहा कि या तो किसान रिहा होंगे या वे दुनिया से विदा होंगे, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की और उपचार लेने से एक बार फिर मना कर दिया है,  सिविल सर्जन ने कहा कि बलदेव सिंह को उनकी मेडिकल रिपोर्ट दिखाई गई, बीपी व शूगर डाउन हो रहा है और यूरीन में भी इंफेक्शन आया है, इसलिए उन्हें उपचार की जरूरत है।

बलदेव सिंह का कहना है कि आज अनशन के चौथे दिन सिविल सर्जन को उनकी सुध आई है, रिपोर्ट देरी से दे रहे हैं और वेट देखने की मशीने भी खराब है,  उन्होंने कहा कि वे किसी भी सूरत में अनशन समाप्त करने वाले नहीं हैं, उन्होंने अपनी मर्जी से अनशन शुरू किया है, इसकी जिम्मेदारी किसी पर भी नहीं डाली जा सकती।

भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह औलख ने कहा है,  कि आज अनशन का चैथा दिन है, स्वास्थ्य विभाग की मशीने खराब हैं, समय से  रिपोर्ट भी नहीं दी जा  रही है, आज दो दिन की रिपोर्ट उन्हें सौंपी गई है, अगर सरकार नहीं झुकी तो बलदेव सिंह अनशन समाप्त नहीं करेंगे,  किसानों की बात सुनने की बजाए सरकार बेवजह की पाबंदिया लगा रही है,  उपायुक्त के इशारे पर स्वास्थ्य विभाग सही से न तो जांच कर रहा है और न ही रिपोर्ट दे रहा है।

नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने कहा कि आज चैथे दिन भी बलदेव सिंह का अनशन जारी है,  लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है, वजन, शूगर और बीपी डाउन हुआ है, यूरीन में भी इंफेक्शन है, रात को किसानों ने रिपोर्ट मांगी थी, वो उपलब्ध करा दी गई  है, अनशनकारी किसान नेता से  लगातार  खाने-पीने की अपील की जा रही है लेकिन वे नहीं मान रहे हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox