प्रदेश की बड़ी खबरें

Farmers Protest : हरियाणा-पंजाब के किसान आज राजधानी चंडीगढ़ करेंगे कूच, मांग न मानने पर तेज करेंगे आंदोलन

India News (इंडिया न्यूज), Farmer Protest, चंडीगढ़ : हरियाणा-पंजाब के किसानों का आज महापड़ाव का तीसरा दिन है। किसान आज चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे। बता दें कि किसान मोहाली से पंजाब राजभवन जाएंगे, जहां गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मीटिंग करेंगे। फिलहाल किसानों का हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-5 धरना ग्राउंड में महापड़ाव जारी है, जिसके साथ ही पंजाब के मोहाली में भी किसानों की काफी संख्या मौजूद है।

हरियाणा के किसान गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के आवास पर सौपेंगे मांग पत्र

हरियाणा के किसान भी गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के आवास पर जाकर मांग पत्र सौपेंगे, वहीं सुरक्षा का माहौल देखते हुए बॉर्डर पर पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री की तैनाती की गई है। पंचकूला में किसानों के महापड़ाव के दूसरे दिन किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे थे, जहां उन्होंने किसानों के साथ आंदोलन को लेकर चर्चा की। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

केंद्र सरकार हमेशा से ही किसानों की अनदेखी कर रही है, जिसको अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचकूला में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान-मजदूर महापड़ाव में लगभग 15 किसान संगठन भाग ले रहे हैं। हरियाणा किसान मंच, BKU टिकैत, जय किसान आंदोलन, अखिल भारतीय किसान सभा, गन्ना किसान संघर्ष समिति, भारतीय किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान महासभा, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, भारतीय किसान पंचायत, भारतीय किसान यूनियन आदि मिलकर महापड़ाव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : BCG Vaccine : अंबाला सहित प्रदेश के कई जिलों में चलेगा टीबी बचाव अभियान

यह भी पढ़ें : Assembly Winter Session 2023 : विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से होगा शुरू

यह भी पढ़ें : Internal Tussle in Congress : अपनी ही पार्टी में वर्चस्व व अस्तित्व की लड़ाई रहे कई दिग्गज

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार भाजपा की तरह विकास की…

8 mins ago

Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राज्य का दर्जा बहाल करना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…

60 mins ago

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की बच्ची का शव, पहले किया रेप फिर हत्या

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की…

2 hours ago