इंडिया न्यूज, Haryana (Farmers Protest) : प्रदेशभर में गन्ने का रेट न बढ़ने के कारण आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज पानीपत के किसानों ने डाहर शुगर मिल में जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे ही प्रदेश भर के किसान अपनी मांगों को लेकर पानीपत में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। गन्ने के रेट पंजाब और अन्य राज्यों में बढ़ चुके हैं लेकिन अभी तक हरियाणा में भाव नहीं बढ़े। जिस कारण किसानों में आक्रोष लगातार जारी है। किसानों की मांग है कि प्रदेश में भी गन्ने के रेट बढ़ाए जाएं।
किसानों का कहना है कि हरियाणा प्रदेश में गन्ने की अच्छी पैदावार हुई है जिस कारण सरकार द्वारा फसल के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे। पिछली बार धान के दाम भी नहीं बढ़ाए थे, जिसके बाद भी प्रदेश के किसानों ने अपनी फसल बेच दी थी। इस मामले को लेकर चढ़ूनी ग्रुप के सुधीर जाखड़ (sudhir jakhar) ने चेतावनी दी कि अगर इस बार गन्ने की फसल के भाव नहीं बढ़ाए गए तो वह सड़कों पर आकर विरोध करेंगे।
वहीं गन्ने के भाव को बढ़वाने के लिए सोमवार को किसान सोनीपत में भी शुगर मिल के बाहर धरने पर बैठे। किसानों ने सोनीपत शुगर मिल एमडी अनुपमा मलिक को गन्ने के भाव बढ़वाने के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकार को कहा कि गन्ने के भाव 360 से 450 रुपए क्विंटल किया जाए अन्यथा वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
यह भी पढ़ें : Haryana News : अन्य राज्यों के लिए मॉडल बना हरियाणा
यह भी पढ़ें : Lord Parshuram Mahakumbh : मनोहर लाल ने खोला घोषणाओं का पिटारा
यह भी पढ़ें : Lord Parshuram Mahakumbh : एक सांसद के तौर पर नहीं, एक छोटे भाई के रूप में हुए उपस्थित : कार्तिक शर्मा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…
चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…
परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…