देश

Farmers Protest Latest News : 22 दिनों से बंद अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे खुला, राहत की मिली सांस

India News (इंडिया न्यूज), Farmers Protest Latest News, चंडीगढ़ : किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-पंजाब सहित कई जगहों पर पक्के बैरिकेड्स लगाकर रास्ते बंद किए गए थे, जिस कारण लोगों को भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अंबाला-चड़ीगढ़ हाईवे को खोलने का समाचार आया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। जी हां सद्दोपुर के पास अब इस हाईवे की एक-एक लेन को खोल दिया गया है। अंबाला प्रशासन द्वारा अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर देर रात दोनों साइड से सिंगल लैन खोल दी गई है।

जेसीबी मशीनों से खोली गई 2 लेन

वहीं आपको बता दें कि अंबाला पुलिस द्वारा जेसीबी मशीनों देर रात तक रास्तों को खोलने का काम करती रही। जिसके बाद अलसुबह वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। 13 फरवरी के बाद से पुलिस ने पंजाब से आने वाले 2 रास्तों अमृतसर-दिल्ली मार्ग और चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया था जिस कारण लोगों को लंबे रास्तों की दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था।

आसानी से आ-जा सकेंगे अब दिल्ली-चंडीगढ़

मालूम रहे इससे पहले कुरुक्षेत्र शाहाबाद के पास भी हाईवे पर लगाए बैरिकेड़स को हटाया गया है जिस कारण दिल्ली से अंबाला आने का रोड से सफर आसान हो गया था लेकिन चंडीगढ़ पहुंचना एक बड़ी बाधा बना हुआ था जिसे प्रशासन ने अब खोल दिया है। जिसके बाद अब लोग आसानी से दिल्ली-चंडीगढ़ आसानी से आ-जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Deadly Mouth Freshener : रेस्टोरेंट में खाने के बाद आई मुँह से खून कि उलटी, जान लेवा माउथ फ्रेसनर

यह भी पढ़ें : Farmers Protest New Update : हरियाणा-पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों के किसान 6 मार्च को करेंगे दिल्ली कूच

यह भी पढ़ें : Sanjay Duhan Shot Dead : हिसार में सरपंच संजय दूहन की गोलियां मारकर हत्या

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

16 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

46 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

1 hour ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

1 hour ago