देश

Farmers Protest New Update : केंद्र के प्रस्ताव से किसान नहीं हुए सहमत, 21 को दिल्ली कूच करेंगे किसान

  • थमता नजर नहीं आ रहा आंदोलन, पर सरकार से वार्ता रहेगी जारी

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest New Update, चंडीगढ़ : किसान आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा, क्योंकि केंद्र की 4 फसलों पर एमएसपी देने की गारंटी पर किसानों ने साफ मना कर दिया है। जी हां, केंद्र की ओर से अरहर (तूर), मसूर, उड़द, मक्की और कपास की फसलों पर एमएसपी की गारंटी का प्रस्ताव किसानों ने नामंजूर कर दिया है लेकिन सरकार के साथ बातचीत जारी रहेगी। अब 21 फरवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली कूच किया जाएगा।

दिल्ली कूच को लेकर किसान तैयार

एक किसान नेता जयसिंह जलबेड़ा ने कहा कि 21 फरवरी को हम सभी किसान दिल्ली कूच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी यही प्राथमिकता है कि शांदी से हल निकले, अगर ऐसा नहीं होता तो उन्हें दिल्ली कूच करना पड़ेगा। चाहे फिर किसी भी स्थिति का सामना क्यों न करना पड़े।

केंद्र का प्रस्ताव हमारी मांगों की सहमति के मापदंडों पर दूर : जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी के बदले केंद्र की ओर से जो प्रस्ताव सामने आया है, वह हमारी मांगों की सहमति के मापदंडों पर बहुत दूर है। दरअसल, मंत्रियों ने किसान संगठनों को एमएसपी की नहीं, बल्कि खरीद के कॉन्ट्रैक्ट की गारंटी दी है। यानी करार के तहत सरकार की नोडल एजेंसियों के माध्यम से पांच साल के लिए फसलों की खरीद सुनिनिश्चत की जा रही है। 5 वर्ष के बाद सरकार का कदम क्या रहेगा, इस पर कोई प्लान नहीं है। फिलहाल अब किसान जल्द दिल्ली कूच करेंगे।

आज रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद

किसान आंदोलन का आज 8वां दिन है। प्रदेश के जिलों में इंटरनेट बंद करने की समय सीमा को लगातार बढ़ाया जा रहा है जिस कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब इस बीच सरकार ने नया आदेश जारी किया है। हरियाणा गृह विभाग से जारी नए आदेश के अनुसार अब इंटरनेट 20 फरवरी रात 12 बजे तक बंद रहेगा।

यह भी पढ़े : Haryana OBC Community : चुनाव से पहले ओबीसी बिरादरी का राजनीतिक दलों पर बढ़ता दबाव, मांग रहे 30 फीसदी लोकसभा व विधानसभा सीट 

यह भी पढ़ें : Selja on MSP : कांग्रेस के मुकाबले एक बार भी एमएसपी नहीं बढ़ा पाई भाजपा : कुमारी सैलजा 

यह भी पढ़ें : Gurnam Singh Chadhuni : तिलहन की फसलों को भी एमएसपी में शामिल किया जाए : चढूनी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

5 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

6 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

6 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

6 hours ago