देश

Farmers Protest Part 2 : महिलाएं भी पहुंचीं शंभू बॉर्डर पर, दिल्ली पहुंचकर ही रहेंगे

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest Part 2, चंडीगढ़ : किसानों की कल सुबह से दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रशासन के साथ झड़प जारी है। किसान आंदोलन का आज दूसरा दिन है और दूसरे दिन भी हजारों की की संख्या में किसान यहां डटे हुए हैं। इतना ही नहीं, अब किसानों के साथ महिलाएं भी मोर्चा लिए खड़ी हो गई हैं। महिलाओं का कहना है कि यह पंजाब-हरियाणा का बॉर्डर है या भारत-पाकिस्तान का? वहीं अब किसान नेताओं का साफ बोल दिया है कि वे हर हाल में दिल्ली जाएंगे, इसके लिए चाहे कुछ भी क्यों न करना पड़े।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें के अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कल यानि 13 फरवरी को यहां बॉर्डर पर केवल किसान ही थे लेकिन आज दूसरे दिन महिलाएं भी पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया है। कल की तरह आज भी लगातार पुलिस प्रशासन की ओर से आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां लगातार चलाई जा रही हैं।

किसानों को दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक सकता

बॉर्डर पर जब पत्रकारों द्वारा बातचीत की गई तो किसानों का साफ कहना है कि सरकार उन्हें दिल्ली जाने से नहीं रोक सकती। मालूम रहे कि अगर आज किसान यहां किसी तरह से बैरिकेड्श उखाड़कर आगे बढ़ती है तो इसके बाद किसानों को रोकने के लिए शाहाबाद में भी ऐसे ही पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, उसके बाद करनाल, पानीपत और सोनीपत में भी बड़ी फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के किसान संगठन और खापें आईं समर्थन में

यह भी पढ़ें : Sarvan Pandher : हर हाल में दिल्ली में पहुंचेंगे : सरवण सिंह पंधेर

यह भी पढ़ें : Farmer Protest Day 2 : किसान और पुलिस प्रशासन आमने-सामने, लगातार बनी हुई टकराव की स्थिति

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

6 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

7 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

7 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

7 hours ago