प्रदेश की बड़ी खबरें

Farmers Protest Updates : 23 फरवरी को लेंगे अगला फैसला : सरवण सिंह पंधेर

  • 167 किसान घायल हो चुके और 6 किसान साथी लापता

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest Updates, चंडीगढ़ : किसानों का आज शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली कूच अभी रूका हुआ है। मालूम रहे कि कल खनौरी बॉर्डर पर एक युवक शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसान नेताओं द्वारा फिलहाल दिल्ली मार्च रोक दिया गया है। इसी बीच किसान मजदूर मोर्चा (KMM) कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे और उसके बाद 23 फरवरी को अगला फैसला लेंगे।

10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांति

वहीं आज आंदोलन को शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं और किसान बॉर्डरों पर ही शांतिपूर्वक बैठे हुए हैं। इस कारण शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं। वहीं पंधेर ने आज एक फोटो जारी की, उसमें पुलिस गोलीबारी करती नजर आ रही है। सरवण ने कहा कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है।

अनेक स्थानों पर आज रोड जाम

वहीं शुभकरण की मौत के किसानों में काफी रोष देखा जा रहा है। इसी कारण भारतीय किसान यूनियन (कादियां) ने जालंधर-लुधियाना की सीमा पर फिल्लौर में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा- पुलिस ने हमारे कैंपों और ट्रैक्टरों पर हमला किया। 167 किसान घायल हो चुके है और 6 किसान साथी लापता हैं।

यह भी पढ़ें : Shambhu-Khanauri Border Farmers Protest : दिल्ली कूच फिलहाल 2 दिनों के लिए टला, युवा किसान शुभकरण की मौत से रोष

यह भी पढ़ें : Internet Close News : हरियाणा में 23 फरवरी तक फिर इंटरनेट पर पाबंदी

यह भी पढ़ें : BKU Tikait Group भी किसान आंदोलन 2 में कूदा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Crime News : नशा तस्कर व सप्लायर गिरफ्तार, 3 किलो 985 ग्राम गांजा बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Panipat Crime News : सीआईए वन पुलिस टीम पानीपत ने…

9 mins ago

Amit Shah : जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के शासन के दौरान 40,000 लोग मारे गए, आतंकवाद बढ़ा: अमित शाह

पुंछ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा…

45 mins ago

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार भाजपा की तरह विकास की…

1 hour ago