प्रदेश की बड़ी खबरें

Former Deputy CM Dushyant Chautala : किसानों ने हिसार के गांव नाडा में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का किया विरोध 

India News (इंडिया न्यूज),Former Deputy CM Dushyant Chautala ,हिसार : हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का विरोध जारी है। पहले जहां किसानों ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर और रणजीत सिंह चौटाला का विरोध किया। वहीं अब किसानों ने हिसार के गांव नाडा में जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेता एवं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध जताया और काले झंडे दिखाए।

 

दूसरी गाड़ी में बैठ कर गांव में पहुंचे दुष्यंत

जानकारी मुताबिक़ जिला हिसार के गांव नाडा में किसानों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध किया। किसानों ने दुष्यंत चौटाला के काफिले को गांव में जाने से रोका और काले झंडे दिखाएं। इसके बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने काफिले की गाड़ियों को छोड़कर दूसरी गाड़ी में बैठ कर गांव में पहुंचे। इस दौरान किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोक कर किसान आंदोलन से जुड़े कुछ सवाल पूछे। जिस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कुछ लोग मामले में राजनीति कर रहे हैं। फिर उनकी इस बात को लेकर किसान भड़क गए और दुष्यंत की गाड़ी के आगे बैठ गए।

 

तीन महीने लघु सचिवालय के बाहर बैठे रहे, आप कभी साथ देने आए

उल्लेखनीय है कि जिला हिसार के गांव अग्रोहा के श्यामसुख में किसानों ने वीरवार को भी भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह का विरोध किया। किसानों ने सभा समाप्त होने के बाद रणजीत सिंह से किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर सवाल पूछे। किसानों ने कहा कि किसान फसल बीमा के क्लेम लेने के लिए हम तीन महीने लघु सचिवालय के बाहर बैठे रहे, आप कभी साथ देने आए। किसानों पर करनाल में लाठीचार्ज किया गया, किसानों पर हिसार में लाठीचार्ज हुआ, कैथल में लाठीचार्ज हुआ, आपने क्या किया। कभी भी किसानों का साथ क्यों नहीं दिया। बता दें कि रणजीत सिंह सिरसा जिले की रानियां सीट से निर्दलीय विधायक के तौर पर जीते थे। वर्ष 2019 में उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया था। भाजपा ने भी उन्हें मंत्री पद सौंपा था। इसके बाद होली के दिन उन्होंने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया। वह भाजपा में शामिल हो गए।

 

यह भी पढ़ेंHCCI General Body Meeting : चेयरमैन विनोद धमीजा की अध्यक्षता में एचसीसीआइ की आम सभा की बैठक आयोजित

यह भी पढ़ें : Rohtak Lok Sabha Constituency : हुड्डा परिवार के गढ़ रोहतक पर टिकी सबकी निगाहें

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

1 hour ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

2 hours ago