Couple Suicide : कुरुक्षेत्र की घटना- सुसाइड नोट लिख दंपति ने मौत को लगाया गले

इंडिया न्यूज, Haryana (Couple Suicide) : हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के शाहपुर कस्बे के खतरेवाला मोहल्ला में एक दंपति द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। घटनास्थल से दोनों का अलग-अलग सुसाइड नोट मिला है, जिसमें फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि रात को जब पति पत्नी की तबीयत बिगड़ी तो तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यहां खतरेवाला मोहल्ला निवासी रविप्रकाश और उनकी पत्नी गीता ने रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। रविप्रकाश ने शाहाबाद अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं पत्नी की कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

रविप्रकाश के पास थी फाइनेंस करवाई दो गाड़ियां

मृतक रविप्रकाश के भाई गगनदीप ने बताया कि रविप्रकाश के पास दो गाड़ियां थी। दोनों गाड़ियां फाइनेंस पर ली हुई थी, लेकिन फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने 3 किस्तों का घपला किया, जिस कारण रविप्रकाश अक्सर काफी समय से परेशान चल रहा था। उसके बाद रविप्रकाश ने एक कमेटी डाली, उसमें उसका सोना हड़प लिया गया था। दोनों ने सुसाइड नोट में फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। नवंबर 2022 में उनकी गाड़ी को भी फाइनेंस कंपनी द्वारा उठा लिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए जुट गई है।

यह भी पढ़ें : Panipat Crime : पानीपत में SHO सहित 5 पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

6 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

7 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

7 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

7 hours ago