प्रदेश की बड़ी खबरें

Female Prisoner Rape : ईलाज के लिए पीजीआई ले जाई गई महिला कैदी से दो कैदियों ने किया दुष्कर्म

  • परिजनर वैन में कोल्ड ड्रिंक देकर दुष्कर्म करने का का आरोप, जीरो एफआईआर रोहतक भेजी

  • 20 फरवरी को महिला कैदी तथा आरोपितों को ले जाया गया इलाज के लिए पीजीआई

India News (इंडिया न्यूज), Female Prisoner Rape : जींद जिला कारागार की महिला कैदी के साथ परिजनर वैन में नशीला पदार्थ देकर 2 कैदियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने पर हड़कंप मच गया है। हालांकि घटना दो माह पहले की है। फिलहाल घटनास्थल रोहतक का है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला कैदी की शिकायत पर दोनों कैदियों के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी है।

Female Prisoner Rape : महिला नशीले पदार्थ तस्करी के जुर्म में सजायाफ्ता

जिला कारागार में एक महिला नशीले पदार्थ तस्करी के जुर्म में सजायाफ्ता है। महिला कैदी का उपचार रोहतक पीजीआई से चल रहा है। गत 20 फरवरी को परिजनर वैन से उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था। परिजनर वैन में उसके साथ कैदी मनीष तथा गांव धनौरी निवासी सतीश भी था। पीजीआई में वैन काे खड़ा कर सुरक्षाकर्मी कागजात तैयार करवा रहे थे। दोनों आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेजी

आरोप लगाने वाली महिला कैदी के खिलाफ भी तनाव के चलते जेल में जान देने की कोशिश करने का मामला दर्ज है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला कैदी की शिकायत पर कैदी मनीष तथा बंदी सतीश के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि महिला कैदी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। घटना स्थल पीजीआई रोहतक बताया गया है। इसलिए जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें : Sonipat Murder : दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें : Faridabad Crime : फरीदाबाद में कफ़न में लिपटा मिला दो साल की बच्ची का शव 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago