प्रदेश की बड़ी खबरें

Female Suicide : करनाल में बच्चे के जन्मदिन ही मां ने किया सुसाइड

India News (इंडिया न्यूज़), Female Suicide, चंडीगढ़ : करनाल में एक महिला के बच्चे के जन्मदिन ही सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। जी हां, यहां हेरिटेज लोन के पीछे एक मकान में महिला ने संदिग्ध परिस्थतियों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही इस बारे में पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत वह घटनास्थल पर पहुंची और शव काे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया।

जानकारी के अनुसार यहां एक घर में बच्चे का जन्मदिन था और पूरा परिवार जन्मदिन की तैयारियों में जुटा हुआ था कि उसी दौरान भावना (32) कमरे में फंदे पर लटकी मिली। यह देख पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

महिला का मायका इटावा उत्तर प्रदेश में

आपको यह भी जानकारी दे दें कि भावना का पति सुमित रोहतक में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी एक बेटी (6) और एक बेटा (3) है। बच्चेे के जन्मदिन ही मां के सुसाइड किए जाने के कारण पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। महिला ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल इस बारे में सूचना नहीं मिल पाई। महिला का मायका इटावा उत्तर प्रदेश में है। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari Haryana Visit : हरियाणा को आज देंगे 3700 करोड़ रुपए की सौगात

यह भी पढ़ें : Deepender Hooda : सड़क से लेकर विधानसभा, संसद तक युवाओं की आवाज उठाएंगे : दीपेन्द्र हुड्डा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

4 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

4 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

5 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

5 hours ago