होम / फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड मनिका श्योकंद बनी हरियाणा की गुडविल एंबेसडर

फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड मनिका श्योकंद बनी हरियाणा की गुडविल एंबेसडर

• LAST UPDATED : September 19, 2021
चंडीगढ़
 फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया-2021 मनिका श्योकंद को हरियाणा सरकार ने जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में मनिका श्योकंद को नियुक्ति पत्र और एग्रीमेंट सौंपा।

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को चंडीगढ़ में फेमिना मिस इंडिया मनिका श्योकंद को जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना समय की मांग है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जैसे समय को कीमती माना जाता है, उसी तरह जल भी बेहद कीमती है। उन्होंने मनिका को इस अभियान के लिए आगे आने पर बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने मनिका को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 जल संरक्षण अभियान की गुडविल एंबेसडर नियुक्त की गई मनिका श्योकंद हरियाणा के जींद जिले के उचाना की मूल निवासी हैं और इन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है इस अवसर पर मनिका श्योकंद ने कहा कि मैं किसान की बेटी हूं और जल संरक्षण के महत्व को समझती हूं। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा सरकार की जल संरक्षण की योजनाओं से बेहद प्रभावित हैं।मनिका ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मुझे जल संरक्षण अभियान का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया जाना, मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं हमेशा से पर्यावरण संरक्षण की समर्थक रही हूं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
Chandigarh DAV College: ‘अकेले में मिल सकते हैं’, आधी रात को छात्राओं के फोन पर पहुंचा यह मैसेज, कोई और नहीं कॉलेज के प्रोफेसर का था संदेश
Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी
Haryana Election 2024: ‘मैं तो चाय पीने गया था’, पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का BJP में यू-टर्न
Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox