राजस्थान में आसमान से गिरे आग के गोले, रात में हुआ उजाला

इंडिया न्यूज, Rajasthan News: राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के आस पास के इलाकों में बुधवार के दिन रात के समय हुई घटना ने सभी हैरान कर दिया। घटना राजस्थान में श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ इलाके की है। यहां रात के समय आसमान से तेज धमाको के साथ रोशनी दिखाई दी जिसके कारण इलाके में भय का माहोल बना हुआ है। पता चला है कि यह रोशनी पाकिस्तान बॉर्डर की तरफ जा रही थी।

इलाके के लोगों ने गिरते गोलों की बनाई वीडियो

यह घटना बुधवार की रात करीब 8:30 बजे की है। रात के समय आसमान से तेज धमाकों के साथ रोशनी दिखाई दी। यह रोशनी आसमान में रॉकेट की तरह दिखाई दे रही थी और यह रोशनी आगे बढ़ती दिखाई दी। इस घटना के दौरान इलाके के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। यह रोशनी दूर दूर तक सूरतगढ़ के अलावा बीकानेर, खाजूवाला और रावला तक दिखाई दी। बता दें कि अभी इस घटना के बारे में काई जानकारी नही जुटाई गई है।

घटना को लेकर नहीं मिल पाई कोई ठोस जानकारी

इस घटना को लेकर इलाके का प्रशासन अभी जानकारी जुटाने में लगा है। सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि यह आग के गोले हो सकते है जो की सूरतगढ़ के आसमान से गुजरा था। जिनकी रोशनी पाकिस्तान के बॉर्डर की तरफ जाती दिखाई दी। बात दें कि, यह आग के गोले, उल्का पिंड
हैं या कुछ और इसके बारे में अभी कोई जानकारी नही मिल पाई है।

इलाके में पहले भी गिरते दिखे उल्का पिंड

पहले भी बीकानेर के सूरतगढ़ में 23 दिसंबर 2020 को रात के समय में करीब 6 उल्काओं के टूटने की घटना कैद हुई थी। यह घटना आसमान से काफी संख्या में तारों के बीच से कुछ टूटते तारे फोटो में कैद हुए थे।

यह भी पढ़ें: हरियाणा : सोनीपत सड़क हादसे में 3 छात्र जिंदा जले

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Kumari Selja: ‘ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब…’,चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...',चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा…

2 mins ago

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी? बड़े दिग्गज ठोक रहे दावा

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी?…

42 mins ago

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी?

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ…

43 mins ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर सजेगा ताज?

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर…

57 mins ago

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे आज

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे…

1 hour ago