प्रदेश की बड़ी खबरें

Firing At BJP MLA’s Residence : पलवल की होडल विधानसभा के भाजपा विधायक जगदीश नायर के निवास पर फायरिंग, 4 बदमाशों को मौके पर दबोचा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Firing At BJP MLA’s Residence : पलवल के होडल में रविवार को कुछ बाइकों पर सवार बदमाशों द्वारा भाजपा के विधायक जगदीश नायर के निवास पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि वारदात के वक्त भाजपा विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। गोली की आवाज सुनकर बाहर आए आस-पास के लोगों ने 4 बदमाशों को मौके पर दबोच लिया। वहीं विधायक के घर गोलीबारी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। लोगों ने चारों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस छानबीन में लगी है। हालांकि अभी फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

 

भाजपा विधायक एवं हरियाणा भूमि सुधार और विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर

Firing At BJP MLA’s Residence : दो राउंड गोली दीवार में भी लगी मिली

होडल थाना पुलिस के मुताबिक भाजपा विधायक एवं हरियाणा भूमि सुधार और विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर के आवास के सामने उनका कार्यालय है। कार्यालय में सतपाल नामक व्यक्ति बैठा हुआ था। सतपाल ने पुलिस को बताया है कि अचानक से कई बाइकों पर करीब 10-12 शरारती तत्व आए और विधायक के आवास के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में दो राउंड गोली दीवार में भी लगी मिली है। पुलिस को गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और मौके से 4 युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गोली चलाने का मुख्य कारण पता नहीं चल सका

वहीं पुलिस की मानें तो इन युवकों के साथ अन्य लोग आए थे, उनमें से एक का नाम देशराज व दूसरे का नाम दीपक बताया जा रहा है। इन दोनों के साथ अन्य सभी शरारती तत्व आए थे। पुलिस पकड़े गए चारों युवकों से अभी तक पूछताछ करने में जुटी हुई है। अभी तक गोली चलाने का मुख्य कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस पकड़े गए चारों युवकों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विधायक जगदीश नायर ने बताया कि कुछ युवक बाइकों पर आए। उनके कार्यालय पर पहले स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और फिर उन पर गोलियां भी चलाई, लेकिन उनके कर्मचारी बच गए। उन्हें जब इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस से मामले की तह तक जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह बहुत गलत है और उसे बख्शा नहीं जाएगा।
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

2 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

4 hours ago