Firing on Sister in Law : घरेलु झगड़े में देवर ने भाभी पर चलाई गोली

इंडिया न्यूज, करनाल :

Firing on Sister in Law : दिन प्रतिदिन अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं जो कि थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गत दिवस करनाल जिले के गांव गोंदर में मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही परिवार के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और आज इसी तरह की एक घटना करनाल के ही गांव बड़ागांव में घटित हुई है। जिसमें देवर ने रिश्ते की परवाह ने करते हुए अपनी ही भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया।

Read More : Rohtak Bridal Shooter Arrested : रोहतक दुल्हन गोलीकांड का मुख्य आरोपी साहिल UP से गिरफ्तार

दरवाजे पर लगी गोली Firing on Sister in Law

हरियाणा के करनाल जिले के बड़ागांव में एक युवक ने घरेलू कहासुनी पर गुस्से में देसी कट्टे से अपनी ही भाभी पर गोली चला दी। गनीमत रही की गोली उसकी भाभी ललिता की बजाय दरवाजे पर जा लगी। जब गोली की आवाज सुनकर ललिता का पति विकास आया तो सुरेंद्र कट्टे सहित मौके से फरार हो गया।

Read also : Human Trafficking : मानव तस्करी के आरोप में एक रोहिंग्या गिरफ्तार, राष्ट्र विरोधी ताकतों से संबंध का शक

झगड़ा खत्म होने के बाद देवरानी घर छोड़कर चली गई Firing on Sister in Law

पुलिस ने ललिता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर सुरेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है। बड़ा गांव निवासी ललिता ने मामले की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार की रात को उसके पति विकास का देवर सुरेंद्र व ससुर रमेश चन्द्र के साथ घरेलु झगड़ा हुआ था। देवर सुरेंद्र पहले भी उसके साथ बिना बात झगड़ा करता रहता है। रात को झगड़ा खत्म होने के बाद सभी सो गए, लेकिन देवर की पत्नी घर छोड़कर चली गई।

Read Also Most Wanted 25000 Prize Criminal Arrested : मोस्ट वांटेड 25 हजार इनामी बदमाश को फतेहाबाद सीआईए पुलिस ने किया गिरफ्तार

लेन-देन को लेकर देवर के साथ हुई थी कहासुनी Firing on Sister in Law

लेकिन रविवार की सुबह उठने के बाद फिर से लेने-देने को लेकर उसके देवर सुरेंद्र के साथ उसकी कहासुनी हो गई तो उसने इसी कहासुनी पर कट्टा उस पर तान दिया। डर के मारे जब वह घर से बाहर भागी और चिल्लाई तो देवर सुरेंद्र ने उस पर गोली चला दी। इतने में पति विकास बाहर आया तो आरोपी सुरेंद्र मौके से भाग गया। ललिता ने बताया कि अगर वह नहीं भागती तो उसका देवर उसे जान से मार देता। ललिता ने पुलिस को शिकायत देकर देवर सुरेंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Read More Female Sexual Abuse : योन शोषण व कुकर्म के मामले में फंसा पुलिसकर्मी

जल्द ही आरोपी को कर लिया जाएगा गिरफ्तार : पुलिस Firing on Sister in Law

कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया कि देवर सुरेंद्र ने अपनी भाभी ललिता पर एक फायर किया। ललिता की शिकायत पर सुरेंद्र के खिलाफ आईपीसी धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More Teacher Made 101 Children Imitators : टीचर के लालच ने ही 101 बच्चों को बना दिया नकलची

Read More : Human Trafficking : बांग्लादेश से तस्करी के लाई गयी 2 युवतियां, केस दर्ज

Connect With Us:-  Twitter Facebook

developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई...’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल…

2 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

14 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

41 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago