होम / Fog And cold In Haryana हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू

Fog And cold In Haryana हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू

• LAST UPDATED : December 17, 2021

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Fog And cold In Haryana हरियाणा के कई जिले शुक्रवार की सुबह शीत लहर और कोहरे में चपेट में नजर आए। ठंड अधिक होने के कारण जनजीवन पर भी साफ असर दिखाई दिया। बता दें कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चलीं और सड़कों पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। हरियाणाा के जिला जींद, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार आदि में कोहरे की वजह से 100 मीटर दूर भी दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं सोनीपत और पानीपत ऐसे रहे जहां कोहरा हल्का छाया रहा।

Also Read : Himachal Weather Update सोलंगनाला, मनाली व आसपास के इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी

यातायात के साधनों का दिखा विशेष असर (Fog And cold In Haryana)

हरियाणा के सिरसा में वहीं कोहरे का असर यातायात साधनों पर भी पड़ा है। जहां एक तरफ रोडवेज की बसें अपने निर्धारित समय से देरी पर चल रही हंै, वहीं ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से कुछ समय बाद चल रही हैं। सिरसा के रेलवे स्टेशन के डिप्टी स्टेशन सुपरवाइजर हरीश अरोड़ा का कहना है कि किसान एक्सप्रेस जो रोजाना सिरसा से सुबह 6.35 पर चलती है, लेकिन शुक्रवार को कोहरा होने के कारण यह ट्रेन 20 से 25 मिनट की देरी से चली है। सिरसा से जींद जाने वाली ट्रेन भी 20 मिनट देरी पर चली है। वहीं कोहरे के कारण रेवाड़ी से फाजिल्का जाने वाली ट्रेन भी निर्धारित समय से 35 मिनट की देरी पर चली हैं। फिलहाल रेवाड़ी से फाजिल्का जाने वाली ट्रेन 10.15 पर चलती है, लेकिन कोहरे होने के कारण 35 मिनट की देरी के चलते 10:50 पर यह ट्रेन सिरसा से रवाना हो पाई है। धुरी जाने वाली ट्रेन कोहरे के कारण 15 मिनट की देरी से 11:55 पर सिरसा से रवाना हुई है।

Also Read: Cool weather In North India पहाड़ी राज्यों में बर्फ, मैदानी इलाकों में शीतलहर

किसानों के लिए कोहरा सोने पर सुहागा (Fog And cold In Haryana)

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक शुक्रवार तड़के से भारी कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रही। सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चले। वहीं बीती शाम से ही क्षेत्र में पाले की मार देखने को मिल रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। किसानों के लिए यह कोहरा सोने पर सुहागा माना जा रहा है। कृषि विभाग सिरसा के उप निदेशक बाबू लाल ने बताया कि इस कोहरे से सभी फसलों को फायदा है विशेषकर गेहूं की फसल के लिए कोहरा अधिक फायदेमंद है।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox