प्रदेश की बड़ी खबरें

Kalka Assembly के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को जिताएं : हिमंत बिस्वा सरमा

  • कालका के विकास के लिए घोषणा पत्र जारी
  • कालका के सभी मंडल के लिए अलग से घोषणा पत्र से वास्तव में मिलेगा विकास : कार्तिकेय शर्मा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kalka Assembly : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में रैली की। इस दौरान उन्होंने कालका मंडल का घोषणा पत्र जारी किया। सांसद कार्तिकेय ने मंच से कहा कि कालका के विकास के लिए चारों मंडल के लिए घोषणा पत्र जारी किए जाएंगे। इसके तहत आज कालका का घोषणा पत्र जारी किया गया है। घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे कालका का संपूर्ण विकास होगा।

Kalka Assembly : कालका के विकास के लिए घोषणा पत्र

  • कालका नशा और अपराध मुक्त बनाना लक्ष्य
  • विशेष अभियान चलाकर कालका को नशा मुक्त और अपराध मुक्त किया जाएगा। क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी।
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी स्कीमों से क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए फंड की व्यवस्था की जाएगी।
  • क्षेत्र की जनता के लिए निर्बाध स्वच्छ पीने के पानी को उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
  • सेक्शन – 7A / रजिस्ट्री : क्षेत्र में विकसित हुई नई कॉलोनी में किसी भी कारणों से रेजिडेंशियल एवं कमर्शियल संपत्तियों की रुकी हुई रजिस्ट्री को खुलवाने एवं इन कॉलोनी को स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे।
  • मल्टीलेवल पार्किंग : काली माता मंदिर एवं क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।
  • परिवहन व्यवस्था : कालका विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी बस स्टैंड एवं बस स्टॉप को अपग्रेड किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य : क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए जाएंगे, जिसके तहत कालका में 100 बेड का मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल / मोरनी में PGI सैटलाइट सेंटर बनाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में आने वाले PHC और CHC को पूर्ण सुविधायुक्त किया जाएगा।
  • शिक्षा / तकनीकी शिक्षा : शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को बेहतर करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सर्व शिक्षा अभियान” के तहत विशेष फंड की व्यवस्था की जाएगी।
  • हिंदू बालिका महाविद्यालय को खुलवाने में प्रयास किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी एवं अपग्रेड किया जाएगा।
  • बिजली व्यवस्था : बिजली व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा एवं पुराने स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी
  • स्वच्छता : क्षेत्र के पुराने नालों को ठीक किया जाएगा। नए नालों का निर्माण करवाया जाएगा। क्षेत्र में बरसाती पानी निकासी के लिए विशेष व्यवस्था होगी।
  • स्ट्रीट लाइट : कालका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई मास्ट लाइट पोल लगाए जाएंगे।
  • भवन निर्माण : कालका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा एवं नए भवनों का विशेष रूप से कालका सब डिवीजन ऑफिस एवं पिंजौर में सब डिविजनल ज्यूडिशल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।
  • नए औद्योगिक/लॉजिस्टिक जोन : क्षेत्र में नए औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक जोन के विकास का प्रावधान किया जाएगा। कालका क्षेत्र को अति पिछड़ा और औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। HMT के पुनरुत्थान का प्रयास किया जाएगा।
  • खेल : क्षेत्र में विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाने का प्रावधान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में खेल क्लबों की स्थापना की जाएगी।
  • पर्यटन : क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पर्यटक स्थल विशेष रूप से पिंजौर गार्डन एवं मोरनी टिक्कर ताल में पर्यटन स्थल चिन्हित करके विकसित किया जाएगा।
  • नए पार्क : कालका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी सरकारी जगहों को चिन्हित करके बाउंड्री करवाई जाएगी, ताकि भूमाफिया उन पर कब्जा न कर सके। इसके अतिरिक्त संभावित स्थानों को पार्कों के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • धार्मिक स्थलों की देखभाल : श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड में कालका विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराया जाएगा।
  • रोजगार : रायपुर रानी में सहकारी शुगर मिल लगवाने का प्रयास कर गन्ना किसानों को प्रोत्साहन और युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • गौसेवा : 2000 गौमाता की क्षमता वाली गौशाला खुलवाकर बेसहारा गौमाता का संरक्षण किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर फ्री वाई-फाई लगवाए जाएंगे

 

पवन कुमारी शर्मा भाजपा में शामिल

मंच पर हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन कुमारी शर्मा को भाजपा जॉइन करवाई। उनके साथ हर्ष चड्ढा ने भी भाजपा जॉइन की। पवन कुमारी शर्मा ने कहा कि कालका के विकास के लिए शक्ति रानी शर्मा को जीतना होगा तभी कालका में भय मुक्त वातावरण बनेगा।

कालका को अपराध मुक्त बनाएंगे : शक्ति रानी शर्मा

शक्ति रानी शर्मा ने भी जनता को संबोधित किया और कालका के विकास का वादा किया। उन्होंने कहा मेरा उद्देश्य है कि कालका का हर नागरिक तरक्की करे, युवाओं को रोजगार मिले, और हमारे क्षेत्र का नाम पूरे देश में गर्व से लिया जाए। अगर आप मुझे कालका का विधायक चुनेंगे तो 8 अक्टूबर के बाद नशे का कारोबार खत्म कर दूंगी। कालका को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी को एक होना होगा। हम मिलकर कालका को विकास की नई राह पर ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री बिस्वा ने की शर्मा परिवार की तारीफ

मुख्यमंत्री बिस्वा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा का परिवार बहुत ही सामाजिक और जमीन से जुड़ा हुआ है। विनोद शर्मा ने जो विकास अम्बाला में करवाए और लोगों को 3500 नोक्रिया दी। साथ ही शक्ति रानी शर्मा ने मेयर रहते हुए अम्बाला का बहुत विकास करवाया है। ऐसे ही अब वे कालका का भी विकास करवाएंगे। सांसद कार्तिकेय शर्मा के रूप में आपको एक कर्मठ भाई मिलेगा जो हमेशा आपके साथ हर जगह उपलब्ध रहेगा।

Haryana Election 2024 : Shakti Rani Sharma के समर्थन में उतरे मनोहर लाल, पहुंचे पिंजौर

MP Kartikeya Sharma पूरे दमखम के साथ कालका भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा के लिए कर रहे प्रचार

 

 

 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Kumari Selja : कांग्रेस का घोषणा पत्र, घोषणा पत्र है भाजपा की तरह कोई ढकोसला पत्र नहीं

देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता को विकास के…

20 mins ago

Rahul-Priyanka Haryana Visit : हरियाणा चुनावी प्रचार के आख़िरी हफ़्ते राहुल-प्रियंका की जोड़ी हरियाणा में कैसे करेगी कमाल ?

हरियाणा विधानसभा में चुनावी प्रचार के किए नेता विपक्ष राहुल गांधी कल से यात्रा के…

35 mins ago

Aarti Singh Rao की जीत आप सब की जीत होगी : राव इन्द्रजीत सिंह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aarti Singh Rao : केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने…

58 mins ago

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat : भर्ती रोको गैंग बनाकर कांग्रेस ने युवाओं की भर्ती में लगाई अड़चनें

हरियाणा की भाजपा सरकार ने केंद्र की गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा…

2 hours ago