India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान बाजियां शुरू कर रखी है जिस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चुटकी ली है। उनका कहना है कि यह हरियाणा सरकार की 100 दिन की उपलब्धि है। वही हरियाणा व दिल्ली के बीच चल रहे यमुना नदी के जल विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि हरियाणा के कई जिलों का इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में जा रहा है।
वहीं दिल्ली का इंडस्ट्रियल वेस्ट तो हरियाणा से भी ज्यादा यमुना में गिर रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तो यमुना के हालात काफी बदतर है। इसलिए यमुना नदी की सफाई होनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रोहतक स्थित आईएमटी चौक पर पहुंचे थे।
हुड्डा ने कहा आज रोहतक में महान् स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सबसे युवा सदस्य, आजादी के लिये अंग्रेजों की 8 विभिन्न जेलों में कैद काटने वाले, रिकॉर्ड 7 संवैधानिक सदनों के सदस्य रहे मेरे पूज्य पिता चौ. रणबीर सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पिता संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य थे, लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलने की बात कर रही है वह उनकी नीयत पर सवाल उठता है। देश सेवा के लिए संघर्ष से भरा उनका सम्पूर्ण जीवन, विचार और उनके द्वारा दी गई शिक्षा हमेशा हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।