प्रदेश की बड़ी खबरें

Former CM Om Prakash Chautala ने चुनावी घोषणाओं के अलावा “किसानों के लिए अलग से कृषि बजट” की घोषणा की

  • किसानों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए गठबंधन सरकार बनने पर कृषि बजट बनाया जाएगा : चौ. ओम प्रकाश चौटाला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Former CM Om Prakash Chautala : पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने इनेलो बसपा गठबंधन द्वारा की गई चुनावी घोषणाओं के अलावा किसानों के लिए विशेष रूप से कृषि बजट की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी राजनीतिक पार्टी ने किसानों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने चुनावी वादों में कृषि को प्राथमिकता देते हुए सरकार बनने पर कृषि बजट बनाया जाएगा।

Former CM Om Prakash Chautala : किसानों के कर्जे माफ करने की घोषणा की

उन्होंने कहा सबसे पहले जननायक चौ. देवीलाल ने किसानों के दुख दर्द को समझते हुए प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल के लिए मुआवजा देने की शुरुआत की और कृषि कर्ज माफ करने जैसे किसान हितैषी निर्णय लिए थे। उसी तर्ज पर जननायक देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने किसानों के उत्थान के लिए इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर पहली कलम से प्रदेश के किसानों के कर्जे माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की पहली प्राथमिकता फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की होगी ताकि किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य मिल सके और किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

कृषि बजट में किए गए वादे इस प्रकार हैं

  • सभी फसलों पर एमएसपी
  • उर्वरक पर सब्सिडी
  • कृषि के लिए बिजली की खपत पर सब्सिडी
  • सौर उपकरणों पर सब्सिडी
  • बीज पर सब्सिडी
  • कृषि उत्पादन पर शोध के लिए समर्पित बजट
  • आपदा राहत के लिए समर्पित बजट
  • पशु चारा और दवाओं पर सब्सिडी
  • कृषि मशीनों पर राज्य कर छूट
  • कृषि भंडारण पर सब्सिडी
  • किसानों की तकनीकी शिक्षा के लिए बजट
  • कृषि गतिविधियों के लिए रियायती ब्याज दरों के साथ ऋण सुविधा

Rahul Gandhi: ‘अंबानी ने शादी पर हजारों करोड़ खर्च किए, ये आपका पैसा था’, किस पर है राहुल गांधी का निशाना

Bhojpuri Actor And MP Ravi Kishan ने मांगे भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा के लिए वोट

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Big Attack On Israel : इजरायल पर बड़ा हमला… सड़कों पर बहा खून

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Big Attack On Israel : इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान…

17 mins ago

Jind Crime News : शराब पीने के दौरान कहासुनी के चलते कार से टक्कर मार युवक की हत्या

पुलिस ने मृतक के जानकार की शिकायत पर पांच युवकों पर दर्ज किया मामला मृतक…

51 mins ago

Road Accident में युवक की मौत के चार दिन बीत जाने के बाद भी शिनाख्त करने में नाकाम रही पुलिस 

पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident…

1 hour ago

Sharadiya Navratri 2024 : शारदीय नवरात्र को लेकर सजे बाजार

तीन अक्टूबर से शुरू हो शारदीय नवरात्र, 11 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी सजी पूजा…

1 hour ago

Sarvapitri Amavasya पर श्रद्धालु पिंडारा तीर्थ में लगाएंगे श्रद्धा की डुबकी

तीर्थ पर श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ अमावस्या दिन श्राद्ध संपन्न कर सकते…

2 hours ago

Mohan Lal Badauli : प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना निश्चित : बडौली  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badauli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली…

2 hours ago