प्रदेश की बड़ी खबरें

Jhajjar Hooda Rally : BJP को झज्जर में बड़ा झटका, पूर्व सीएम की रैली, जानिए इस दिग्गज ने थामा कांग्रेस का हाथ

  • हुड्डा बोले- कांग्रेस की सरकार बनाओ फिर यहां विकास की झड़ी लगा देंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : झज्जर के मातनहेल की अनाज मंडी में आज हुड्डा की रैली है जिसमें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री कांता देवी कांग्रेस में शामिल हो गई है जोकि भाजपा के लिए एक बड़ झटका है। बता दें कि कांता भाजपा से टिकट की प्रबल दावेदार थी, लेकिन भाजपा ने टिकट न देकर काफी हताशा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे थे।

Jhajjar Hooda Rally : ये चुनाव लड़ चुकी हैं कांता देवी

मालूम रहे कि यहां से 2005 और 2009 में कांता देवी चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं जानकारी दे दें कि कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के नामांकन के दिन ही 2019 में भाजपा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राकेश ने भी कांग्रेस ज्वाइन की थी। आज उनको भी हुड्डा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर भव्य सम्मान दिया।

वहीं रैली के दौरान उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाओ फिर यहां विकास की झड़ी लगा देंगे। उन्होंने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भूक्कल के लिए वोट मांगी। हुड्डा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को दोहराते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे सरकार बनते ही लागू किया जाएगा। कांग्रेस ने अपनी सात गारंटी का वादा किया है। सरकार बनते ही गैस सिलेंडर 500 रुपए का दिया जाएगा।

भाजपा को लिया आड़े हाथों

वहीं भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी 2014 और 2019 में किए गए अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई, उसने केवल जनता से वोट हथियाने के लिए झूठे वादे किए थे। पर अब सरकार की सच्चाई उजागर हो चुकी है। लोगों ने अपना पूरा मन कांग्रेस में लगा दिया है।

हुड्डा ने पुन: बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बनाने वाली बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 2 लाख नौकरियां देने की बात कह खुद मान लिया है कि सरकारी विभागों में इतने पद खाली पड़े हैं। 5 साल से जो सरकार लगातार भर्तियों को लटाए बैठी है, जिसने एक भी बड़ी भर्ती नहीं की और अब तक मुश्किल से एक सीईटी करवा पाई। उससे कोई भी युवा भर्तियों की उम्मीद नहीं कर सकता।

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Amit Shah : जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के शासन के दौरान 40,000 लोग मारे गए, आतंकवाद बढ़ा: अमित शाह

पुंछ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा…

4 mins ago

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार भाजपा की तरह विकास की…

19 mins ago

Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राज्य का दर्जा बहाल करना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…

1 hour ago