होम / Former minister Manish Grover का भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज : 4 अक्टूबर को चल जाएगा पता कौन होगा हरियाणा से बाहर

Former minister Manish Grover का भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज : 4 अक्टूबर को चल जाएगा पता कौन होगा हरियाणा से बाहर

• LAST UPDATED : August 22, 2024
  • नौकरियों के मामले में श्वेत पत्र जारी करें भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  • हरियाणा की तो बात दूर बताएं रोहतक विधानसभा में 10 साल में क्या किया काम
  • ग्रोवर बोले मेरी चुनाव न लड़ने की निजी इच्छा, संगठन कहेगा तो मैं तैयार

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Former minister Manish Grover : हरियाणा के पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष ग्रोवर ने विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। ग्रोवर का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा झूठ बोल कर वोट ले गए थे लेकिन इस बार उनका झूठ चलने वाला नहीं है और विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को आइना दिखा देगी। मनीष ग्रोवर आज रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ग्रोवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है और विधानसभा चुनाव के लिए उनकी तैयारी पूरी है।

Former minister Manish Grover : हुड्डा पहले तो नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करें

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा पर निशाना तो साध रहे हैं, लेकिन हुड्डा पहले तो नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करें कि उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान कितनी नौकरियां दी और साथ ही हरियाणा की बात तो दूर रोहतक विधानसभा में अपने शासनकाल के दौरान किया गया कोई एक काम गिनवा दे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में ₹100000 खाते में देने जैसे झूठे वादे कर जनता की वोट लेने में कामयाब हो गई थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में उनका यह झूठ चलने वाला नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतक विधानसभा से चुनाव न लड़ने का उनका निजी फैसला था लेकिन कार्यकर्ता नहीं मान रहे हैं। अगर संगठन आदेश देगा तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

Case Registered On Congress MLA : कांग्रेस विधायक मामन खान एवं दो समर्थकों पर मामला दर्ज

Resignation of MLA Ramniwas : जननायक जनता पार्टी को विधायक रामनिवास ने किया अलविदा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox