होम / Haryana Congress : कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग का सिलसिला जारी, पूर्व विधायक रामबीर सिंह सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल

Haryana Congress : कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग का सिलसिला जारी, पूर्व विधायक रामबीर सिंह सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल

• LAST UPDATED : May 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Congress, चंडीगढ़: जैसे-जैसे हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे कई पार्टियां अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में आस्था जता रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदय भान और दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने भी आज कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं।

इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी छोड़कर भी लोग कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। AAP के गुरुग्राम किसान सेल के अध्यक्ष विजयपाल यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। धानक समाज उत्थान संघ की अध्यक्ष कृष्णा दुग्गल, AAP करनाल की जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर कौर समेत दर्जनभर नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें : Modi Rajasthan Visit : कुछ लोग देश में अच्छा होता नहीं देख सकते : मोदी

यह भी पढ़ें : karnataka Assembly Election : प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की

Tags: