होम / Panipat Former MLA Rohita Rewri Met CM : मनोहर लाल के लिए वोट मांगेगी पानीपत की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी

Panipat Former MLA Rohita Rewri Met CM : मनोहर लाल के लिए वोट मांगेगी पानीपत की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी

• LAST UPDATED : April 3, 2024
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात से मुलाकात के बाद लिया फैसला  

India News (इंडिया न्यूज),Panipat Former MLA Rohita Rewri Met CM,पानीपत : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। भाजपा चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गई है और अब भाजपा ने अपने पुराने व रुठे हुए नेताओं को भी मनाने का मिशन भी शुरू कर दिया है। करनाल से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुके है।

अब नाराज चल रहे नेताओं या घर बैठे कार्यकर्ताओं को भी पार्टी के साथ जोड़ने व लोकसभा में प्रचार के लिए तैयार किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पानीपत कार्यक्रम के दौरान भी चर्चा थी कि वे पूर्व विधायक रोहिता रेव़ड़ी के निवास पर जा सकते है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी व उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी ने परिवार सहित मुलाकात की है।

मनोहर लाल के लिए करनाल लोकसभा में प्रचार करेंगे

यह मुलाकात चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास में हुई है। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चंडीगढ़ से संदेश आया या रेवड़ी दंपति मिलने गए यह अंदर की बात है। हालांकि सुरेंद्र रेवड़ी का कहना है कि नायब सिंह सैनी पूर्व में रोहिता रेवड़ी के कार्यकाल के दौरान विधायक थे, जिस कारण उनका पहले से आना जाना रहा है। वे मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने गए थे तथा अब भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के लिए करनाल लोकसभा में प्रचार करेंगे। मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें रेवड़ी परिवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फूलों को गुलदस्ता भेंट कर मुलाकात कर रहा है।

रोहिता रेवड़ी कांग्रेस के वीरेंद्र शाह को हराकर बनी थी विधायक 

रोहिता रेवड़ी 2013 में नगर निगम की पार्षद चुनी गई थी। वहीं चुनाव प्रबंधन व पार्षद चुनाव में 10400 वोट की जीत से रोहिता को पहचान मिली इसके बाद पार्टी ने 2014 में पानीपत शहरी सीट से भाजपा का टिकट दिया तो रोहिता रेवड़ी कांग्रेस के वीरेंद्र शाह को हराकर विधायक बनी।

रोहिता रेवड़ी को 92757 वोट मिले, जबकि वीेंरेद्र शाह को 39036 वोट मिले थे। वहीं बदले राजनीतिक हालात में 2019 के चुनाव में रोहिता रेवड़ी का टिकट काटकर भाजपा जिला प्रधान प्रमोद विज को विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया। विज ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल को हराया था। 2019 के चुनाव में चर्चा थी कि रोहिता कांग्रेस, आप या जजपा में शामिल हो सकती है लेकिन किसी मामले में फंसने या फंसाने के डर के कारण उन्होंने खुले तौर पर पाला नहीं बदला। लेकिन अंदरखाने वे अपनी राजनीति अपने हिसाब से करते रहे।

भाजपा का प्रचार करेंगे और भाजपा में ही रहेंगे

वहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सुरेंद्र रेवड़ी का कहना है कि विपक्षियों को जवाब मिल गया है कि वे कहां है। वे भाजपा का प्रचार करेंगे और भाजपा में ही रहेंगे। टिकट कटे के बाद से रोहिता रेवड़ी व सुरेंद्र रेवड़ी पार्टी कार्यक्रमों में भाग नहीं लेते थे। 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू की हुई है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के कुछ महीने बाद ही विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर भी दावेदार अभी से अपनी नींव मजबूत करने का काम करेंगे लेकिन चुनाव के समय किसको टिकट मिल जाए और किसका टिकट कट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली है। इसी के तहत घर बैठे नाराज नेताओं को पार्टी प्रचार में जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Western Disturbance के चलते हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5  अप्रैल तक बारिश की संभावना 

यह भी पढ़ें : Demonstration Against JE in Ambala : अंबाला में बिजली निगम के जेई के खिलाफ प्रर्दशन, पुलिस प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई 

यह भी पढ़ें :Rajya Sabha Member Subhash Barala : भाजपा नेता सुभाष बराला ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox