Former Prime Minister Manmohan Singh Attacks on BJP विफलताओं के लिए नेहरू को जिम्मेदार न ठहराएं

Former Prime Minister Manmohan Singh Attacks on BJP

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Former Prime Minister Manmohan Singh Attacks on BJP पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने भी अपना बयान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने गुरुवार को मोदी सरकार पर कड़ा तंज कसा और कहा कि भाजपा 7 वर्षों से अधिक समय से सत्ता में है और लोगों की समस्याओं के लिए अब भी प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा रही।

विस चुनाव से पहले वीडियो जारी किया (Former Prime Minister Manmohan Singh Attacks on BJP)

मनमोहन सिंह ने पंजाबी में एक वीडियो संदेश (video message) जारी किया है जिसमें वे कह रहे हैं कि एक तरफ लोग बेरोजगारी और महंगाई की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मौजूदा सरकार अपनी गलती मानने की पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर दोषारोपण कर रही है।

Also Read: PM Abohar Rally भाजपा के आने पर माफियाओं को पंजाब छोड़ना होगा : मोदी

कांग्रेस ने कभी अपने हित नहीं साधे

पूर्व पीएम ने किसानों के आंदोलन, विदेश नीति, महंगाई और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर कड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए देश का बंटवारा नहीं किया। वहीं मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आर्थिक नीतियों की कुछ भी समझ नहीं है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा मामले में चन्नी सरकार को बेवजह बदनाम किया गया

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chief Minister Charanjit Singh Channi) और राज्य के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की कोशिश की गई। मनमोहन सिंह ने कहा कि दुनिया पंजाबियों की बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान को सलाम करती है, लेकिन राजग सरकार ने इस बारे में कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि पंजाब के रहने वाले एक सच्चे भारतीय के रूप में इन सभी चीजों ने मुझे बहुत आहत किया है।

Also Read: Supreme Court decision हरियाणा में निजी नौकरियों में 75% आरक्षण पर लगी रोक रद

Also Read: Kushinagar Incident शादी समारोह में ऐसा क्या हुआ कि 13 को गवानी पड़ी जान

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

4 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

5 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

5 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago