प्रदेश की बड़ी खबरें

Cabinet Minister Mahipal Dhanda : प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत 

  • शेष बचे विकास कार्यों को दी जाएगी गति
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का पहुंचाया जाएगा लाभ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Mahipal Dhanda : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने पदभार ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरी है। तीसरी बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने जो बहुमत हासिल किया है वह भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

Cabinet Minister Mahipal Dhanda : कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश का विकास व सरकार की नीतियों को प्रदेश भर में समानता के साथ लागू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश मे  विकास को और गति दी जाएगी। कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लेकर लोगों से सुझाव लेकर उन पर कार्य किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार विकास को गति प्रदान करने का कार्य किया। कोई भी ऐसा  क्षेत्र नहीं बचा जहां पर विकास कार्य ना हुए हों। युवाओं को रोजगार के अवसर बगैर खर्ची पर्ची के प्रदान किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये विकास कार्य का डंका बज रहा है।

राज्य सरकार ने एक नई पद्धति की शुरुआत की

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी की दूरगामी सोच व विकास को समान विचारधारा ने पूरे प्रदेश में लोगों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास जिसमें उन्हें काफी सफलता हासिल हुई युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान करके राज्य सरकार ने एक नई पद्धति की शुरुआत की है जिसकी चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किसानों को एमएसपी में बढ़ोतरी करके सरकार ने यह साबित कर दिया है कि कल तक जो लोग आलोचना करके नहीं थकते थे आज वही लोग मुंह दबाकर सरकार की प्रशंसा करते नहीं थकते। उन्होंने इस अप्रत्याशित जीत के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया।

CM Nayab Singh Saini ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को पदभार ग्रहण करवाया

Haryana Cabinet में पिता को मंत्री पद नहीं मिला तो इस विधायक बेटे ने…, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Strict Instructions For Farmers : कर दी ये गलती तो….दो सीज़न इस योजना का नहीं उठा पाएंगे लाभ 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Strict Instructions For Farmers  : कृषि विभाग हरियाणा द्वारा हर सीजन…

7 mins ago

Cabinet Minister Arti Singh Rao ने किया कार्यभार ग्रहण, बोलीं – विकास करवाना पहली प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने किया कार्यभार ग्रहण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंह…

58 mins ago

Rohtak Murder News : रोहतक में रात को सोते हुए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से वार, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak Murder News : रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी खोखराकोट में एक…

2 hours ago

Bihar Hooch Tragedy : जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bihar Hooch Tragedy : बिहार के सीवान में जहरीली शराब…

3 hours ago

CM Nayab Singh Saini ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को पदभार ग्रहण करवाया

विज ने यह पहली बार है जब किसी सरकार ने सकारात्मकता के आधार पर काम…

3 hours ago