होम / Foundation Stone of Guru Ravidas Memorial : प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल : नायब सिंह सैनी

Foundation Stone of Guru Ravidas Memorial : प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल : नायब सिंह सैनी

• LAST UPDATED : March 16, 2024
  • मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का किया शिल्यान्यास

India News (इंडिया न्यूज़), Foundation Stone of Guru Ravidas Memorial, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में उमरी रोड, कुरूक्षेत्र में 5.39 एकड भूमि पर बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का शिल्यान्यास किया। इस स्मारक का निर्माण कार्य लगभग 25 करोड रुपए की लागत से संपन्न किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक के भूमि पूजन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में गुरु रविदास के विशाल भव्य मंदिर का शिल्यान्यास किया था।

इस भव्य स्वरूप को बनते हुए देखकर उनके मन में इसी प्रकार हरियाणा में भी गुरु रविदास के स्मारक के निर्माण का विचार आया ताकि संतों की प्रेरणा नई पीढ़ी को मिलती रहे। इसके लिए मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कुरूक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि में गुरु रविदास जी के भवन निर्माण की घोषणा की थी और आज इसके निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण करवाया जाएगा। गुरु रविदास को नमन करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के गरीबों, युवाओं, नारी शक्ति और किसान उत्थान की दिशा में पहल करते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

मुझे पूरा विश्वास है कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह इन योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में हरियाणा की इस प्रगति में योगदान देते हुए भाजपा को मजबूत करें।

मनोहर लाल की लागू की गई नीति व योजनाएं जारी रहेंगी : नायब सैनी

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का भव्य भवन बनाने का विचार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ही था जो आज मूर्त रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं, जिनका लाभ आज हरियाणा में नागरिकों को मिल रहा है, वे देश में घर-घर पहुंचेगी।

सतगुरु रविदास महाराज के श्लोक ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सब को अन्न, छोट बड़ा सब संग बसे रैदास रहे प्रसन्न का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाणी को चरितार्थ करने का काम पिछले साढ़े 9 वर्षों में मनोहर लाल ने किया। मनोहर लाल के कार्यकाल में गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास का जो रास्ता मनोहर लाल ने दिखाया हम आप सभी के आशीर्वाद से उस रास्ते को बखूबी आगे बढ़ाने का काम करेंगे। नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों के परिणामस्वरूप आज हरियाणा प्रदेश में एक तरफा माहौल है। आने वाले चुनावों में हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी किया संबोधित

इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज समस्त प्रदेश के लिए खुशी का दिवस है। मनोहर लाल को संत बताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को घर बैठे पहुंचाया है। इस सरकार ने लोगों की सेवा भाव से कार्य किया और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की व्यवस्था में परिवर्तन आया और आमजन के जीवन को सुलभ बनाने का काम किया।

उन्होंने समाज की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्मारक के लिए भूमि पूजन करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन के लिए जो योजनाएं तैयार की है, उन योजनाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस सरकार ने संत गुरु रविदास स्मारक के रूप में समाज के लोगों को एक नायाब तोहफा देने का काम किया है। इसके लिए समाज सदैव सरकार का आभारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों पर भाजपा को अनुभवी व चुनाव जिताऊ चेहरों की दरकार 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox