होम / Four Children Drowned In Panipat : यमुना नदी में 4 बच्चे डूबे, एक का शव मिला

Four Children Drowned In Panipat : यमुना नदी में 4 बच्चे डूबे, एक का शव मिला

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Four Children Drowned In Panipat, चंडीगढ़ : पानीपत के सनौली कस्बे से गुजर रही यमुना नदी में गुरुवार सुबह स्नान करते समय चार नाबालिग बच्चों का संदिग्ध परिस्थितियों में डूब जाने का मामला सामने आया है। इन डूबे बच्चों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है।

संयुक्त रूप से टीम लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच व पूछताछ में सामने आया कि सनौली से साथ लगते गांव जालपाड़ के रहने वाले 5 किशोर एक साथ स्नान कर रहे थे। जिनमें से एक यमुना किनारे ही था। जबकि चार पानी में काफी बीच तक चले गए थे। जिस कारण वहां गहराई का अनुमान नहीं लग पाया और वे डूब गए। एक का शव मिल चुका है।

सभी बच्चे नाबालिग

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पानी में डूबे सभी नाबालिग है। ये सभी पड़ोसी गांव जालपाड़ के रहने वाले हैं। जो सुबह मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे थे। इसके बाद बच्चों ने नहाने का मन बनाया। सभी बच्चों की उम्र 14 से 17 साल के बीच की है। इनमें से एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान समीर (17) के रूप में हुई है। वहीं लापता बच्चों की पहचान वादिल, शैफली निवासी गांव जालपाड़ और अमन (16) निवासी झांबा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : IAS Vijay Dahiya को एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें : Flood Compensation : मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से बाढ़ प्रभावितों के खाते में डाले 6 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox