होम / Karan Singh kamboj : भाजपा से हताश कर्णदेव काम्बोज ने थाम लिया कांग्रेस का दामन

Karan Singh kamboj : भाजपा से हताश कर्णदेव काम्बोज ने थाम लिया कांग्रेस का दामन

• LAST UPDATED : September 13, 2024
  • उदयभान और हुड्‌डा की मौजूदगी में पहना कांग्रेस पार्टी का पटका

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karan Singh kamboj : हरियाणा में जब से भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटों की घोषणा कर दी है तभी से भाजपा में बगावत चल रही है। लगातार भाजपा से टिकट के दावेदार कन्नी काटते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में एक के बाद बड़े झटके लग रहे हैं। टिकट कटने से नाराज पार्टी के ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने भी भाजपा को अलविता बोल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

भाजपा से मिली काफी हताशा

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की मौजूदगी में पूर्व मंत्री काम्बोज ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहना। आपको बता दें कि काम्बोज रादौर और इंद्री में से किसी एक सीट पर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की चाहत रखते थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट ने देकर काफी हताश किया। जिसके बाद कर्ण देव काम्बोज ने बगावती तेवर अपना लिए थे।

… सीएम नायब सिंह सैनी से नहीं मिलाया था हाथ

कर्ण देव काम्बोज टिकट कटने से भाजपा से इतने हताश थे कि उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी से भी हाथ तक नहीं मिलाया था। मालूम रहे प्रदेश में ओबीसी सैल के प्रभावशाली नेता के प्रभाव को देखते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी उन्हें मनाने के लिए घर गए थे।

Haryana Assembly Election : प्रदेश में न कांग्रेस की सरकार बनेगी और न भाजपा की : अभय चौटाला

Ambala Assembly Elections : निर्मल सिंह ने बेटी चित्रा के नॉमिनेशन से झाड़ा पल्ला, बोले-वो शादीशुदा, फैसला उसका

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox