प्रदेश की बड़ी खबरें

Gangster Sukhdul Singh Murder : कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ़ सूखा की हत्या

India News (इंडिया न्यूज़), Gangster Sukhdul Singh Murder, ओटावा : भारत-कनाडा के बीच चल रहे टकराव के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ़ सूखा दुनेके का मर्डर किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना आई है कि आपसी रंजिशन उसकी हत्या की गई है।

देविंदर बांबिहा गिरोह में शामिल था सुखदूल, 15 गोलिया मारी

बता दें कि कनाडा से मिली खुफिया सूचना के मुताबिक सुखदूल सिंह मोगा जिले के रहने वाले देविंदर बांबिहा गिरोह का सदस्य था और कल रात एक गैंगवर में वह मारा गया। अज्ञात हमलावरों द्वारा सुखदूल पर 15 गोलियां मारी।

सुखदूल के खिलाफ भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज

सुखदूल सिंह के खिलाफ भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुखदूल सिंह फर्जी कागजात लेकर 2017 में कनाडा भाग गया था। बता दें कि पंजाब से करीब 29 गैंगस्टर ऐसे हैं, जिन्होंने कानून से बचने के लिए भारत के बाहर कई देशों में शरण ली हुई है। वे भारतीय पासपोर्ट लेकर भागे हैं या फर्जी दस्तावेज या फिर नेपाल के रास्ते निकल गए। फिलहाल ऐसे अपराधियों के लिए कनाडा पनाहगाह बना हुआ है।

पंजाब में एनआईए के छापे

कनाडा और ब्रिटेन में बैठकर भारत में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों की धर पकड़ के लिए आज पंजाब के कई जिलों में बड़े स्तर राज्य की पुलिस छापेमारी कर रही है। सुबह सात बजे से छापों की कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें : Hooda on I.N.D.I.A Alliance : प्रदेश में हमें गठबंधन की कोई जरूरत नहीं : हुड्डा

यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi in Parliament Special Session : महिला आरक्षण विधेयक फौरन लागू किया जाए : सोनिया गांधी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

45 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

11 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

12 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago