इंडिया न्यूज, Haryana News (Gas Cylinder Explosion) : हरियाणा के जिला रोहतक (Rohtak) में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि यहां कि एकता कॉलोनी में आज बुधवार सुबह एक घरेलू सिलेंडर फट गया जिस कारण बड़ी दुर्घटना घट गई।
करीब 7 बजे रसोई में रखा गैस सिलेंडर फटते ही एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही यहां हड़कंप मच गया। इस हादसे में परिवार के जहां 4 लोग घायल हो गए वहीं ऊपर किराये पर रह रहे तीन लोग भी जख्मी हो गए। फिलहाल सभी को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एकता कॉलोनी (Ekta Colony) निवासी विशाल यहां अपने परिवार समेत रहते हैं। सुबह जब उनकी पत्नी गैस जलाने लगी तो एक जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही पलों में गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में विशाल (34), पत्नी शिल्पा (30), बेटा रेहान (8) व रिवान (1) बुरी तरह झुलस गए।
वहीं किरायेदार प्रीति (16), उपासना (20) और पार्थिव (18) घायल हो गए हैं। फिलहाल चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
ये भी पढ़ें : Haryana Corona Update Today : जानिये प्रदेश में आज इतने केस
ये भी पढ़ें : India Corona Today Update : भारत में आज केस 2000 के पार
ये भी पढ़ें : HSGPC : अभी कोई प्रधान नहीं, नई कमेटी का किया जाएगा गठन : झींडा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…