प्रदेश की बड़ी खबरें

Monkeys Attacks Student : करनाल में बंदरों के हमले से छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी, मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Monkeys Attacks Student : करनाल में बंदरों द्वारा एक छात्रा पर हमला कर दिया गया जिस कारण वह छत से नीचे आ गिरी। इस कारण उसकी मौत हो गई। जी हां, यहां करनाल के जाटो गेट में एक छात्रा को बंदरों के उत्पात का शिकार होकर अपनी जान गवानी पड़ी। जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया।

Monkeys Attacks Student : 9वीं कक्षा की छात्रा थी लड़की

आपको जानकारी दे दें कि जिस छात्रा की मौत हुई है वह 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा के परिजनों ने बताया कि कनिका (14) रात को खाना खाकर छत पर टहलने के लिए गई थी कि इस दौरान छत पर बंदर आ गए। बंदरों से डरकर वह छत से नीचे आने लगी तो इसी दौरान उसका पांव छत से फिसल गया और वह सीधे तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। जैसे ही वह गिरी तो परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि इस समय शहर में बंदरों की काफी तादाद है लेकिन प्रशासन का उस पर कोई ध्यान नहीं है।

यह भी पढ़ें : Human Finger in Ice Cream : मुंबई में आइसक्रीम में निकली मानव उंगली, हड़कंप

यह भी पढ़ें : Road Accident in Jind : मनाली घुमने के लिए जा रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत

यह भी पढ़ें : Two Brothers die in Septic Tank : सोनीपत में टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 भाइयों की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

57 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

2 hours ago