होम / Gohana Will Become 23rd District : गोहाना बनेगा हरियाणा का 23वां जिला, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा 

Gohana Will Become 23rd District : गोहाना बनेगा हरियाणा का 23वां जिला, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा 

• LAST UPDATED : June 22, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gohana Will Become 23rd District : गोहाना हरियाणा का 23वां जिला बनने जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सोनीपत के गोहाना में संत कबीरदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश का 23वां जिला गोहाना होगा। इसके लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। कमेटी के नॉर्म्स पूरे होते ही गोहाना को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि गोहाना से जींद रोड तक बाइपास निर्माण भी जल्द पूरा होगा, इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही प्रदेश की SC और OBC की धर्मशालाओं के लिए भी 100 करोड़ रुपए जारी की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जिले की धानक समाज की शिक्षा आवास और छात्रावास के लिए 31 लाख की घोषणा की।

विपक्ष का एक भी दल एकजुट नहीं

सीएम ने सभी को संत कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘कबीर वाणी का हर शब्द प्रेरणा देता है। आज भी उनके के दोहे जीवन का सच बयां करते हैं।’ सरकार के विश्वास मत हासिल करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब से कुर्सी संभाली है, तब से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि सरकार अल्पमत में है। जबकि उन्हें पता है कि सदन में विपक्ष की भूमिका पर लोग सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का एक भी दल एकजुट नहीं है। कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं, यही हाल जजपा का भी बना हुआ है। यदि विपक्ष के पास बहुमत है, तो वह विधायकों को लेकर गवर्नर के यहां परेड कराएं।

भाजपा सरकार देश को एक धागे में पिराने का कर रही है काम

सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान बदलने का का दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि संविधान को बदला जा रहा है। विपक्षी दल इसको लेकर लोगों को बगरलाने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष के नेता चाहते हैं कि देश में अशांति का माहौल बना रहे, लोगों में भेदभाव की भावना बनी रहे। भाजपा सरकार देश को एक धागे में पिराने का काम कर रही है।

प्रधानमंत्री बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजना बना रहे हैं, जिसके कारण विपक्षी दलों के पेट में दर्द हो रहा है। नायब सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के द्वारा सीएम आवास को संत कबीर कुटीर का नाम दिए जाने की तारीफ करते हुए कहा कि कबीर दास ने बिना किसी जात-पात रूढ़ियों पर प्रहार किया था, वैसे ही चंडीगढ़ में सीएम आवास नहीं संत कबीर कुटीर है। संत कबीर कुटीर में सभी की चिंता की जाती है। यहां हर आने वाले की बात सुनी जाती है, और न्याय दिया जाता है।

जानें हरियाणा कब कौन सा जिला बना

हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने गोहाना जिला बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। कमेटी के नॉर्म्स पूरे होते ही गोहाना को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के राज में सर्वाधिक 6 जिले बनाए गए, जिनमें भिवानी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 22 दिसम्बर 1972 को भिवानी के साथ सोनीपत को जिला बनाया। वहीं कुरुक्षेत्र को 23 जनवरी 1973 और सिरसा को 26 अगस्त 1975 जिला भी चौधरी बंसीलाल की सरकार में ही गठन किया गया। वहीं  15 जुलाई 1997 को तत्कालीन सीएम चौधरी बंसीलाल ने झज्जर के साथ फतेहाबाद को नया जिला बनाया।

जब हरियाणा का गठन किया गया तो प्रदेश में सात जिले बनाए गए

पंजाब से अलग होकर जब हरियाणा का गठन किया गया तो प्रदेश में सात जिले बनाए गए। जिनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, करनाल, अंबाला, जींद और हिसार का नाम शामिल रहा। वहीं हरियाणा के गठन के करीब छह साल बाद तत्कालीन सीएम चौधरी बंसीलाल ने 22 दिसम्बर 1972 को भिवानी के साथ सोनीपत को जिला बनाया। वहीं कुरुक्षेत्र को 23 जनवरी 1973 और सिरसा को 26 अगस्त 1975 जिला भी चौधरी बंसीलाल की सरकार में ही गठन किया गया।

इसके बाद हरियाणा के 12वां जिला फरीदाबाद को तत्कालीन सीएम चौधरी भजनलाल के कार्यकाल में 15 जुलाई 1979 को बनाया गया। इसके बाद चौधरी देवीलाल के कार्यकाल में चार जिले बनाए गए, जिनमें रेवाड़ी, पानीपत, यमुनानगर और कैथल का गठन 1 नवम्बर 1989 को किया गया। इसके बाद तत्कालीन सीएम चौधरी भजनलाल ने चंडीगढ़ से सटे पंचकुला को 15 अगस्त 1995 को जिला बनाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : MP Kumari selja ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा एकजुट होकर विधानसभा चुनाव जीतने की करें तैयारी

यह भी पढ़ें : Police Leave Bans : पुलिस डिपार्टमेंट में 2 माह तक छुटि्टयों पर रोक, जानें क्या है कारण

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox