प्रदेश की बड़ी खबरें

Gokul Setia: गोल्डी बराड़ संग गोकुल सेतिया की वायरल हो रही तस्वीर, बोले- ‘अब नहीं है कोई लिंक’

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gokul Setia: हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा के पोते गोकुल सेतिया की हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी कॉलेज की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में सेतिया कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी की हैं, जहां गोल्डी बराड़ और अन्य साथी पढ़ाई कर रहे थे। इन तस्वीरों के वायरल होने से सिरसा की राजनीति में हलचल मच गई है।

सोशल मीडिया पर गोकुल सेतिया ने बताया

गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने सिरसा के मौजूदा विधायक गोपाल कांडा पर आरोप लगाया कि उनके चैनल ने जानबूझकर इन पुरानी तस्वीरों को सनसनीखेज बनाकर प्रचारित किया है। सेतिया ने कहा कि ये तस्वीरें 10 से 15 साल पुरानी हैं और जिन लोगों को इनमें देखा जा रहा है, वे तब से अपने-अपने रास्तों पर चल रहे हैं। कुछ लोग सरकारी नौकरियों में हैं, कुछ विदेश चले गए हैं, और कुछ अपराध की दुनिया से जुड़े हुए हैं। सेतिया ने सवाल उठाया कि इतनी पुरानी तस्वीरें अब क्यों तूल पकड़ी जा रही हैं।

गोपाल कांडा पर लगाए आरोप

सेतिया ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें गोल्डी बराड़ के प्रतिद्वंद्वी गिरोह से धमकियां मिली हैं और गोपाल कांडा के लोगों पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों के प्रसार के पीछे एक बड़ी साजिश है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को धूमिल करना है।

पुरानी तस्वीर को क्यों फैलाया जा रहा- गोकुल सेतिया

सेतिया ने एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वे गोल्डी बराड़ और अन्य छात्र पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसी के जीवन में किए गए विकल्पों के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। सेतिया ने यह भी तर्क किया कि जब उन्होंने 2019 का चुनाव लड़ा था, तब ये तस्वीरें क्यों नहीं फैलाई गई। उनका आरोप है कि उनके कांग्रेस में शामिल होने के निर्णय से उनके विरोधी चिंतित हैं और इसीलिए उनके खिलाफ इस प्रकार की साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने गोपाल कांडा को चुनौती दी कि सिरसा के लोग आगामी चुनाव में अपने वोटों के जरिए उन्हें जवाब देंगे।

Haryana Election: कांग्रेस पार्टी का हरियाणा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, अब बची सीटों पर होगा इस तरीके से चयन

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago